{"_id":"61d723b222125d53624b422a","slug":"no-entry-in-corporation-office-without-vaccination-certificate-gurgaon-news-noi6255404156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र के निगम कार्यालय में प्रवेश नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र के निगम कार्यालय में प्रवेश नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने व्यवस्था की है कि बिना वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र के परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा। कार्यालय में तैनात सिक्योरिटी गार्ड प्रमाण पत्र दिखाने और मास्क के साथ ही प्रवेश देेंगे।
यह व्यवस्था नगर निगम कार्यालय में आने वाले आगंतुकों के लिए ही नहीं बल्कि ड्यूटी पर आने वाले स्टाफ के लिए भी की गई है। निगमायुक्त ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। स्टाफ के लिए कहा गया है वह टीके की दोनों डोज लिए जाने का प्रमाण पत्र अपने साथ रखें।
दूसरी ओर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। बस स्टैंड पर बिना मास्क के ही यात्रा करते हुए लोग देखे जा सकते हैं। इसके अलावा यात्रा करने वाले लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं या नहीं, यह भी चेक नहीं किया जा रहा है। जो लोग बिना मास्क के ही बस में यात्रा कर रहे हैं, उन पर चालान आदि की कार्रवाई भी नहीं की जा रही है। शहर के सदर बाजार सहित अन्य भीड़ वाले बाजारों में भी यही स्थिति देखी जा सकती है। वहां पर लोग मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं।