फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nitin Gadkari and Manohar Lal Khattar inaugurated three major highways

Gurugram: नितिन गडकरी और मनोहर लाल खट्टर ने किया तीन प्रमुख हाईवे का लोकार्पण, देश के विकास को मिलेगी रफ्तार

Wed, 20 Jul 2022 07:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 20 Jul 2022 07:05 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री मंगलवार को गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड हाईवे का लोकार्पण करने पहुंचे थे। उन्होंने और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम-सोहना हाईवे (छह लेन), रेवाड़ी-अटेली मंडी फोर लेन और भिवानी में खेरड़ी मोड़ से हालुवास गांव तक फोर लेन का लोकार्पण किया। 

विज्ञापन
Nitin Gadkari and Manohar Lal Khattar inaugurated three major highways
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सीएम मनोहर लाल व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि गुरुग्राम-सोहना हाईवे पूरे देश के विकास की रफ्तार को बढ़ाएगा। वर्तमान में इस हाईवे पर 20 हजार वाहन रोज दौड़ेंगे। इससे दिल्ली से सोहना का सफर 40 मिनट में पूरा होगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का यह अहम हिस्सा भविष्य में सीधे मुंबई के नरीमन प्वाइंट से जुड़ेगा। यह उनका सपना है, जिसे वह पूरा करेंगे। इसके लिए नरीमन प्वाइंट के पास एक पुल का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री मंगलवार को गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड हाईवे का लोकार्पण करने पहुंचे थे। उन्होंने और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम-सोहना हाईवे (छह लेन), रेवाड़ी-अटेली मंडी फोर लेन और भिवानी में खेरड़ी मोड़ से हालुवास गांव तक फोर लेन का लोकार्पण किया। ये तीनों योजनाएं अपने निर्धारित वक्त में लगभग 3.449 करोड़ रुपये से पूरी की गई हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने की योजना का प्रस्ताव दिया गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं नागरिक विमानन राज्य मंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और सांसद भिवानी धर्मवीर सिंह सहित स्थानीय विधायक मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


दिल्ली-मानेसर के बीच चलेगी डबल डेकर ट्राली बस
दिल्ली से मानेसर के बीच अब डबल डेकर ट्राली बस चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से प्रस्ताव मांगा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मांग की थी। प्रदेश की तीन सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करने आए नितिन गडकरी ने खुले दिल से मुख्यमंत्री की इस मांग को स्वीकारोक्ति प्रदान की। गडकरी ने पहले  इस रूट पर पॉड टैक्सी चलाने की घोषणा की थी। दुष्यंत चौटाला ने गडकरी को उनकी घोषणा याद दिलाई तो बीच में अपना संबोधन देने आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस प्रस्ताव के बदले ट्राली बस चलाने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा टैक्सी में एक बार में पांच से दस लोग की यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed