फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nishchay Academy Secures a Splendid Victory Thanks to Vardaan's Century

Gurugram News: वरदान की शतकीय पारी से निश्चय अकादमी की शानदार जीत

Sun, 19 Apr 2026 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Nishchay Academy Secures a Splendid Victory Thanks to Vardaan's Century
गुरुग्राम। निरर्वाणा क्रिकेट क्लब के मैदान पर अंडर-14 कप के लीग मुकाबले में निश्चय क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्काई ब्लेजर्स को 170 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। निश्चय क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट पर 329 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में स्काईब्लेजर्स की टीम 30 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन ही बना सकी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी निश्चय क्रिकेट अकादमी की शुरुआत धीमी रही और कप्तान विहान केवल 4 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद कियान ने 36 रन बनाकर टीम को संभाला। वरदान ने 104 रन बनाए। स्काई ब्लेजर्स की ओर से नंदन, युवराज राजपूत और ईशान नारंग ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन अन्य गेंदबाज रन रोकने में सफल नहीं हो सके। 329 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काई ब्लेजर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कार्तिकेय ने नाबाद 33 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। रजत ने 12 रन, युवराज राजपूत ने 16 रन और नंदन ने 15 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed