फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nigerian arrested for providing MDMA and ganja

Gurugram News: एमडीएमए और गांजा उपलब्ध कराने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार

Tue, 02 Jun 2026 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Nigerian arrested for providing MDMA and ganja
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-39 की पुलिस ने एमडीएमए और ओजी गांजा उपलब्ध कराने वाले नाइजीरियन को मंगलवार को दिल्ली के कृष्णा नगर से गिरफ्तार किया है। एमडीएमए व ओजी गांजा तस्करी मामले में अब तक दो आरोपियों काे गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नाइजीरियाई निवासी मार्टिन्स चाइके ओकेके के रूप में हुई है, जोकि वर्तमान में दिल्ली में रह रहा था।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि वह 2014 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था। इसके बाद से वह भारत में ही रह रहा था। उसने पुलिस को बताया कि 29 मई को सेक्टर-46 से गिरफ्तार गगन धवन को 14 ग्राम एमडीएमए व 110 ग्राम ओजी गांजा उसने ही उपलब्ध कराया था। आरोपी मार्टिन्स चाइके ओकेके का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के बाद पता चला कि उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दिल्ली में पहले भी दर्ज है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अन्य आरोपियों व मादक पदार्थों की सप्लाई चेन के बारे में पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed