फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   NIA filed chargesheet against five people including Goldie Brar

Gurugram: NIA ने गोल्डी बरार समेत पांच के खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र, क्लबों में बम हमलों से जुड़ा है मामला

Sat, 07 Jun 2025 04:18 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, गुरुग्राम
पीटीआई, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 07 Jun 2025 04:18 PM IST
सार

क्लबों पर हुए हमले आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) की साजिश का हिस्सा था, ताकि हरियाणा और पड़ोसी क्षेत्रों में हिंसा फैलाकर शांति भंग की जा सके। एनआईए की जांच में पता चला है कि यह बड़ी साजिश गोल्डी बरार और उसके साथियों द्वारा रची गई थी।

विज्ञापन
NIA filed chargesheet against five people including Goldie Brar
एनआईए का गोल्डी बरार पर एक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हरियाणा के गुरुग्राम के दो क्लबों पर बम हमलों से संबंधित 2024 के मामले में खालिस्तानी आतंकी गोल्डी बरार समेत पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एनआईए ने शुक्रवार को पंचकूला की एक अदालत में दाखिल किए अपने आरोपपत्र में सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार के अलावा सचिन तालियान, अंकित, भाविश और अमेरिका निवासी रणदीप सिंह उर्फ रणदीप मलिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), शस्त्र अधिनियम के साथ-साथ विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में आतंकी गोल्डी और मलिक को छोड़कर अन्य सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनआईए ने आरोपियों को 10 दिसंबर, 2024 को हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 29 में वेयरहाउस क्लब और ह्यूमन क्लब को बम से निशाना बनाने की साजिश में शामिल पाया। यह आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) की साजिश का हिस्सा था, ताकि हरियाणा और पड़ोसी क्षेत्रों में हिंसा फैलाकर शांति भंग की जा सके। एनआईए की जांच में पता चला है कि यह बड़ी साजिश गोल्डी बरार और उसके साथियों द्वारा रची गई थी।
विज्ञापन


एनआईए की जांच के मुताबिक, यह आतंकी सिंडिकेट, धन उगाही, आतंकी फंड जुटाने, विस्फोटक और हथियार और गोला-बारूद खरीदने और देश की अखंडता, सुरक्षा (आर्थिक सुरक्षा सहित) और संप्रभुता को खतरे में डालने के लिए आम लोगों के बीच आतंक को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से शामिल है। एनआईए द्वारा आतंकवाद विरोधी मामले में अपनी जांच जारी रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed