फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Neighbors panicked due to the attack on an innocent child

Gurugram: मासूम बच्चे पर हमले से दहशत में आए पड़ोसी, महिलाएं काम से छुट्टी लेकर बच्चों की सुरक्षा में बैठीं

Wed, 19 Jul 2023 11:14 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 19 Jul 2023 11:14 PM IST
सार

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेती है। तब तक लोगों को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहेगी। इसके साथ ही यह चिंता सिर्फ गांव सिरहौल की नहीं है। पूरे शहर में कहीं भी यह युवक किसी वारदात को अंजाम दे सकता है।

विज्ञापन
Neighbors panicked due to the attack on an innocent child
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के गांव सिरहौल में चाकू से मासूम बच्चे पर हुए हमले से पड़ोसी दहशत में आ गए हैं। इस तरह अचानक छह साल के बच्चे पर हुए हमले से उन्हें अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता होने लगी है। पड़ोसियों का कहना है कि हमले के दौरान बच्चे की मां उसके साथ थी। ऐसे में बड़ी वारदात होने से बच गई। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उन्हें डर है कि वह दोबारा यहां आकर किसी बच्चे को अपना निशाना न बना लें।

विज्ञापन

 

घरों व कंपनियों में काम करने वाली महिलाएं काम से छुट्टी लेकर बच्चों की सुरक्षा कर रही है। उन्हें डर है कि कोई अनहोनी उनके बच्चों के साथ न घट जाए। उन्हें बच्चों की सुरक्षा के साथ ही नौकरी पर जाने की भी चिंता सता रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेती है। तब तक लोगों को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहेगी। इसके साथ ही यह चिंता सिर्फ गांव सिरहौल की नहीं है। पूरे शहर में कहीं भी यह युवक किसी वारदात को अंजाम दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed