{"_id":"68d132e0477173551402720a","slug":"navratri-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-106532-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शक्ति आराधना का पर्व शुरू, माता शैलपुत्री की विधि-विधान से की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शक्ति आराधना का पर्व शुरू, माता शैलपुत्री की विधि-विधान से की पूजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
नूंह। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ सोमवार से हो गया है। शक्ति उपासना के इस पावन पर्व की शुरुआत पर भक्तों ने माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर उपवास रखा। सुबह से ही जिले के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नूंह शहर के माता मंदिर, तावडू के काली माता मंदिर और फिरोजपुर झिरका स्थित दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना कर माता रानी का आह्वान किया और विशेष हवन व आरती में भाग लिया। मंदिरों में भजन-कीर्तन और देवी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव:
पंडित सुंदर लाल शास्त्री बताते हैं कि पूरे नौ दिन भक्त देवी दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करेंगे। स्थानीय स्तर पर गरबा और डांडिया के आयोजन भी शुरू हो गए हैं, जहां महिलाएं व युवा पारंपरिक परिधानों में मां की महिमा गाते हुए नृत्य कर रहे हैं। इस दौरान बाजारों में भी नवरात्र की विशेष रौनक देखने को मिली। चुनरी, नारियल, कलश, माता की मूर्तियां और फल-फूल की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। दुकानदार कमलेश का कहना है कि नवरात्र का पर्व व्यापार के लिहाज से भी शुभ होता है। श्रद्धालु ओमप्रकाश, मोहन व आशा कुमारी कहना है कि नवरात्र आत्मिक शुद्धि और शक्ति साधना का पर्व है। इस दौरान संयम और भक्ति से माता की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है। वहीं फिरोजपुर झिरका के गढ़ अंदर दुर्गा देवी मंदिर को रंग बिरंगे पुष्पों एवं विद्युत प्रकाश से सजाया गया। माता रानी मनमोहक एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया और इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा अर्चना कर मनोवांछित फल की कामना की।