फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Murdered a friend using father s licensed pistol

दोस्त ने किया दोस्त का कत्ल: पिता की पिस्तौल से मारी गोली, हत्या करने के लिए घर से बुलाकर ले गया था आरोपी

Sun, 19 Jul 2026 06:14 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Akash Dubey Updated Sun, 19 Jul 2026 06:14 PM IST
सार

14 जुलाई 2026 को दोस्त आकाश की गोली मारकर हत्या के आरोप में लक्की भाटी को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। मृतक के भाई मुकुल ने शिकायत दर्ज कराई थी। हत्या का कारण अभी अज्ञात है।

विज्ञापन
Murdered a friend using father s licensed pistol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में पांच दिन पहले दोस्त की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-31 ने आरोपी दोस्त को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान बैहरामपुर गांव निवासी लक्की भाटी के रूप में हुई है। मृतक आकाश के भाई की शिकायत पर सेक्टर-65 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन

मृतक आकाश के भाई मुकुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई बहनोई मोहित के पास डिलीवरी का काम करता था। बुधवार को उसका भाई लक्की से मिलने के लिए घर से गया था। आरोप है कि घर बुलाकर लक्की ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध शाखा सेक्टर-31 ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसकी आकाश से कई वर्षों से दोस्ती थी। मृतक गुरुग्राम में जहां रहता था, वहां पर आरोपी की रिश्तेदारी है।

विज्ञापन

इसके कारण आरोपी का आना-जाना होता था। इसी के चलते दोनों में दोस्ती हो गई थी। आरोपी तथा मृतक कार में बैठकर कहीं जा रहे थे। आरोपी के पास अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल थी। आरोपी अभी हत्या की वारदात को अंजाम देने का कारण नहीं बता रहा है।

आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से वारदात के कारण के बारे में सख्ती से पूछताछ की जा रही है। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed