{"_id":"62ca237f8695da71537d7726","slug":"murder-in-gurugram-wife-thrashed-husband-to-death-in-new-palam-vihar-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Gurugram: गुरुग्राम में पति की पीट-पीटकर हत्या, देवर के बयान पर भाभी के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Gurugram: गुरुग्राम में पति की पीट-पीटकर हत्या, देवर के बयान पर भाभी के खिलाफ मामला दर्ज
Sun, 10 Jul 2022 06:50 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 10 Jul 2022 06:50 AM IST
सार
मृतक के छोटे भाई विजेंदर पाठक ने पुलिस को बताया कि इन दिनों बड़े भाई की नौकरी छूटी हुई थी जिसके कारण वह शराब पीने लगा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा हुआ करता था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यू पालम विहार इलाके में रहने वाले 36 वर्षीय राजेंद्र पाठक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में बजघेड़ा थाना पुलिस ने छोटे भाई के बयान पर भाभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मूल रूप से बिहार के रहने वाले राजेंद्र पाठक का विवाह 14 साल पहले अनीता पाठक के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे हैं । छोटे भाई विजेंदर पाठक ने पुलिस को बताया कि इन दिनों बड़े भाई की नौकरी छूटी हुई थी जिसके कारण वह शराब पीने लगा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा हुआ करता था। उसने भाभी पर आरोप लगाया कि मौका देख कर उसने भाई को पीट पीटकर मार डाला। बता दें कि राजेंद्र पाठक को बेहोश अवस्था में घर के बाथरूम में पाया गया था। पुलिस ने जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा था जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि अंदरूनी चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन