{"_id":"6668ac791d34242da20e123f","slug":"municipal-council-removed-encroachment-issued-challan-to-9-people-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-32575-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण, 9 लोगों के चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण, 9 लोगों के चालान काटे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। नगर परिषद पटौदी जाटौली मंडी की ओर से मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। परिषद की टीम द्वारा पटौदी की सब्जी मंडी होते हुए नौहटा चौक समेत अन्य स्थानों पर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान सड़क पर लगी रेहड़ी व अन्य सामान को जब्त किया गया। पटौदी में 9 लोगों के चालान काटे गए।
इसके बाद हेलीमंडी में भी अतिक्रमण अभियान चला। यहां दस्ते ने 15 चालान काटे। अभियान के दौरान दस्ते के सदस्यों और अतिक्रमणकारियों के बीच हल्की नोंकझोक भी हुई। किसी भी विरोध से निपटने के लिए हेलीमंडी चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश पुलिस बल के साथ चल रहे थे। ईओ सुशील कुमार भुक्कल ने बताया कि पटौदी-हेलीमंडी में कुल 15 हजार रुपये के चालान काटे गए हैं। लोगों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई है। सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाओ दस्ते में दीपक कुमार, गुलशन,अकुंर चतुर्वेदी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।