फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mother, I don't want to live... I cut the video call and hanged myself

Gurugram News: मां मैं जीना नहीं चाहता... वीडियो कॉल काट फंदा लगा दी जान

Mon, 25 Aug 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mother, I don't want to live... I cut the video call and hanged myself
- मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा युवक, मोबाइल की लोकेशन के आधार पर होटल से शव बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-50 थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में शनिवार की दोपहर एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने मां व भाई से वीडियो कॉल पर बात की थी और कहा था कि वह अब जीना नहीं चाहता है। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर सेक्टर-50 के ऑक्टेव निर्वाना सूट्स होटल से उसका शव बरामद किया। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
मृतक की पहचान सेक्टर-44 स्थित कन्हई एन्क्लेव निवासी हनी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। हनी दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से फाइन आर्ट्स की उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहा था और पिछले कुछ समय से परेशान बताया जा रहा था। शनिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे हनी ने आत्महत्या करने से पहले अपने भाई व मां को वीडियो कॉल करके जान देने की बात कही थी। हनी ने मां व भाई से कहा कि वह परेशान हो चुका है और जीना नहीं चाहता। इसके बाद उसने वीडियो कॉल काट दी। जब परिवार वालों ने बार-बार उसे कॉल की तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद परिवार वालों ने सुशांत लोक थाने में जाकर हनी के बारे में बताया।
विज्ञापन

सुशांत लोक थाने की पुलिस ने हनी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रैक की तो सेक्टर-50 के ऑक्टेव निर्वाना सूट्स होटल की मिली। पुलिस की टीम होटल पहुंची तो उसके बाहर हनी की बाइक खड़ी मिली। इसके बाद पुलिस को होटल के एक कमरे से पंखे में फंदे में हनी का शव लटका मिला। सुशांत लोक थाने की पुलिस ने मामला सेक्टर-50 क्षेत्र का होने के कारण सेक्टर-50 थाने की पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-50 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि ऑक्टेव निर्वाना सूट्स होटल के कमरे से हनी का शव बरामद किया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए हैं, जिसमें हनी के मानसिक रूप से परेशान होने के बारे में बताया गया है। वहीं, प्राथमिक जांच में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed