फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mother-daughter arrested for falsely accused of rape

दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कर 1.80 लाख वसूलने वाली मां बेटी गिरफ्तार

Mon, 20 Jun 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mother-daughter arrested for falsely accused of rape
गुुरुग्राम। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा वापस लेने के लिए 50 लाख रुपये की मांग करके 1.08 लाख रुपये वसूलने वाली मां बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में पुलिस को बीते रविवार को ही महिला थाना सेक्टर-51 में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसके भाई के विरुद्ध एक युवती ने दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है। वह इस मुकदमे को वापस लेने के लिए अपनी मां व अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इसके भाई से 50 लाख रुपयों की मांग कर रही है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के भाई ने इतने रुपये देने में असमर्थता दिखाई तो किस्तों में 30 लाख रुपये देने की मांग की गई। 19 जून को सेक्टर-47/49 के एक रेस्टोरेंट में 1.10 लाख रुपये देने थे। इस संबंध में पुलिस टीम ने एक टीम गठित की व रुपयों की मांग करने वाली महिलाओं को काबू करने के लिए शिकायतकर्ता द्वारा दी जाने वाली नोटों के क्रमांक नोट करके रुपयों को महिलाओं को देने के लिए भेजा। शिकायतकर्ता 2 हजार रुपये रेस्टोरेंट के काउंटर पर जमा करने के बाद कुल 1.8 हजार रुपये आरोपी महिला को दे दिए। इसी दौरान पुलिस टीम ने महिला को रंगे हाथ रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने महिला के कब्जे से 1.8 लाख रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस ने सोमवार को महिला की बेटी को भी भिवानी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ महिला थाना सेक्टर-51 में मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed