फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mosquito larvae found in 211 houses, notice to 74

Delhi NCR Dengue: दिल्ली के बाद गुरुग्राम में डेंगू का डंक, 211 घरों में मिला मच्छरों का लार्वा; नोटिस जारी

Thu, 27 Jul 2023 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Thu, 27 Jul 2023 11:24 PM IST
सार

दिल्ली के साथ अब गुरुग्राम में भी डेंगू को लेकर प्रशासन अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैपिड फीवर सर्वे पर विशेष जोर दिया जा रहा है। घर घर जाकर सर्वे किया जा रहा है।

विज्ञापन
Mosquito larvae found in 211 houses, notice to 74
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैपिड फीवर सर्वे पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिसके अंतर्गत अभियान चलाकर घरों में सर्वे किया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को 12269 घरों की जांच की गई। वहीं, 211 घरों में मच्छरों का लार्वा पाया गया।

विज्ञापन

74 घरों को नोटिस जारी
ऐसे में 74 निवासियों को नोटिस जारी किया गया। डेंगू, मलेरिया के नोडल अधिकारी डॉ. जेपी ने बताया कि जिस भी स्थान पर लार्वा और डेंगू के मरीज पाए जा रहे है, उस जगह को चिन्हित करके साफ सफाई को बेहतर रखने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू को लेकर एक्शन में स्वास्थ्य विभाग
वहीं, इस दौरान लार्वीसाइड दवाएं और फॉगिंग पर भी खासा जोर दिया जा रहा है। कूलर, फ्लॉवर पॉट समेत पानी के भंडारण वाली वस्तुओं को खाली कराया जा रहा है। इन तमाम कवायदों में नगर निगम भी स्वास्थ्य विभाग का सहयोग कर रहा है। इसके अलावा जलभराव वाली जगहों पर मच्छरों का लार्वा बढ़ने से रोकने के लिए काला तेल भी डाला जा रहा है। इसी क्रम में अभियान के तहत अब तक कुल 2819 नोटिस दिए गए हैं।

विज्ञापन

12 हजार से अधिक घरों की जांच
स्वास्थ्य विभाग के अभियान के अंतर्गत 12 हजार से अधिक घरों की जांच की गई। इनमें 211 घरों में मच्छरों का लार्वा मिला है, जबकि 49 मरीजों में तेज बुखार व डेंगू के लक्षण दिखने पर सैंपल एकत्र किए गए। जहां, बृहस्पतिवार को जिले में एक भी डेंगू का नया मामला प्रकाश में नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed