{"_id":"65903047bf51261fb2046488","slug":"more-than-two-lakh-people-associated-with-yamuna-cleaning-campaign-gurgaon-news-c-340-1-del1011-35047-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: यमुना सफाई अभियान से जुड़े दो लाख से ज्यादा लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: यमुना सफाई अभियान से जुड़े दो लाख से ज्यादा लोग
विज्ञापन
यमुना सफाई अभियान से जुड़े दो लाख से ज्यादा लोग
लगातार बढ़ रही दिल्ली वासियों की भागीदारी, दिल्ली जल बोर्ड की मुहिम को मिला जन समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यमुना की स्वच्छता और संरक्षण के लिए यमुना एक्शन प्लान-3 को लोगों का भरपूर साथ मिल रहा है। दिल्ली जल बोर्ड और इससे जुड़े एनजीओ यमुना सफाई अभियान में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां और कार्यक्रम चला रहे हैं। डीजेबी ने जानकारी दी है कि इससे अबतक 2,10,376 लोग जुड़ गए हैं और ये संख्या लगातार बढ़ रही है।
यमुना सफाई अभियान से नवंबर महीने में 13 हजार से ज्यादा लोग जुड़े। यमुना एक्शन प्लान-3 में डीजेबी के पार्टनर एनजीओ गंगा देवी शैक्षिक सोसाइटी ने 3,591, सोशल नेटवर्क इंडिया ने 3,128, हरियाली सेंटर फॉर रूरल डेवलपमेंट ने 4004 और रूरल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने 2,929 लोगों को इस अभियान से जोड़ने में सफलता पाई है। इस अभियान को दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में 17,805 घरों तक पहुंचाने में सफलता मिली है। जनभागीदारी बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक, डोर टू डोर प्रचार, सामूहिक चर्चा, प्रशिक्षण, मोहल्ला बैठक, सेल्फ हेल्प ग्रुप, महिला सशक्तिकरण व प्रचार सामग्री का वितरण जैसी गतिविधियां चलाई जा रहीं हैं।
दिल्ली जल बोर्ड ने यमुना एक्शन प्लान-3 के तहत साल 2022 में यह अभियान शुरू किया था। इसमें ऐसी अनधिकृत कॉलोनियों और गांवों को शामिल किया है, जहां सीवरेज सुविधाएं नहीं हैं। यहां सीवरेज विस्तार करने, इनको बेहतर बनाने और लोगों को यमुना के प्रति जागरूक करने पर फोकस है। ईस्ट, नार्थ-ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ-वेस्ट, साउथ और साउथ-वेस्ट जिले मुख्य तौर पर शामिल हैं। इन जिलों में ओखला, रिठाला और कोंडली वेस्ट में वाटर ट्रीटमेंट प्लान का निर्माण होना है और नई सीवर लाइन बिछानी है।