फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   More than 100 slums burnt to ashes

नाहरपुर के खेतों में बनी 100 से अधिक झुग्गियां जलकर राख

Sun, 11 Apr 2021 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
More than 100 slums burnt to ashes
गांव नाहरपुर स्थित झुग्गियों में लगी आग, आग से निकलता हुआ काला धूंआ। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। गर्मी बढ़ने के साथ ही आगजनी की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। गुरुग्राम जिले में कई जगह आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं एक सप्ताह में गुरुग्राम में आगजनी की दो बड़ी घटनाएं हुईं। रविवार को मानेसर के पास गांव नाहरपुर के खेतों में बनी झुग्गियों में खाना बनाते समय आग लग गई और 100 से अधिक झुग्गियां जल गईं।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि इस आगजनी की घटना में किसी की जान नहीं गई। रविवार दोपहर करीब 11.50 बजे इन झुग्गियों में आग लगी, इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता आग ने सभी झुग्गियों को अपने आगोश में ले लिया। लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। आग लगने के कारण झुग्गियों में रखे छोटे सिलिंडर एक के बाद एक फटने लगे जिससे आग और बढ़ गई। वहीं, रविवार को हवा तेज होने से आग हवा के रुख के साथ फैलती रही। कथित तौर पर आग खाने बनाते समय लगी होगी जिसने बाद में भीषण रूप ले लिया।
विज्ञापन

कबाड़ से निकला सामान जलकर राख
कूड़ा बीनकर अपना गुजारा करने वाले लोगों के सपने अपने सामने ही जलते नजर आए, क्योंकि उन्होंने बहुत सारा सामान कूड़े से निकालकर यहां कबाड़ के रूप में एकत्रित कर रखा था जिसको वे बेचते थे। सबसे अधिक यहां प्लास्टिक की खाली बोतलें थी। आग बुझाने को दमकल विभाग के कर्मचारियों को लगभग 2 घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही कि आग लगने की सूचना के साथ ही झुग्गियों से लोग बाहर आ निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने से मची भगदड़
झुग्गियों में आग लगने से भगदड़ मच गई। लोग वहां चीख-पुकार मचा रहे थे। जिनकी झुग्गियां जली, उनको पुलिस नियंत्रित करने के प्रयास कर रही थी। खेड़कीदौला पुलिस थाना के एसआई अजय सिंह दलबल सहित मौके पर तैनात रहे। वहां उन्होंने लोगों की भीड़ को तितर-बितर किया। सुनिश्चित किया कि कोई व्यक्ति झुग्गियों के अंदर तो नहीं है। वहीं, आग लगने के कारण आसपास के पूरे इलाके में धुएं का गुबार नजर आया।

10 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
सहायक अग्निशमन अधिकारी ईशम सिंह कश्यप ने बताया कि आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तैनात रहीं और लगभग 2 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि मानेसर दमकल विभाग से 2 गाड़ी, होंडा कंपनी की 1 गाड़ी, सेक्टर 37 दमकल विभाग की 2 गाड़ी, उद्योग विहार दमकल विभाग की 2 गाड़ी, सेक्टर 29 दमकल विभाग की 2 गाड़ी और भीमनगर स्थित दमकल विभाग की 1 गाड़ी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed