Monu Manesar: 30 मिनट में सोशल मीडिया पर छाई मोनू मानेसर की गिरफ्तारी, X से लेकर पाकिस्तान तक हो रही चर्चा
कोर्ट ने पहले उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में गुरुग्राम की भोंडसी जेल भेजने का आदेश दिया। हालांकि इसी बीच कोर्ट पहुंची राजस्थान पुलिस ने मोनू को प्रोडक्शन वारंट पर लिए जाने की अर्जी दाखिल कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहित यादव उर्फ मोनू मानेसर की गिरफ्तारी की खबर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। मोनू मानेसर की गिरफ्तारी और उसे राजस्थान पुलिस को सौंपने की बात सामने आने के बाद से लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। गिरफ्तारी के आधे घंटे में ही मोनू मानेसर की गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। राजस्थान पुलिस को मोनू मानेसर की ट्रांसिट रिमांड मिल गई है।
कोर्ट ने पहले उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में गुरुग्राम की भोंडसी जेल भेजने का आदेश दिया। हालांकि इसी बीच कोर्ट पहुंची राजस्थान पुलिस ने मोनू को प्रोडक्शन वारंट पर लिए जाने की अर्जी दाखिल कर दी। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि नासिर-जुनैद हत्याकांड में मोनू मानेसर से पूछताछ होनी है। कोर्ट के आदेश पर राजस्थान पुलिस मोनू को अपने साथ ले गई।
कुछ लोगों ने जमकर हरियाणा सरकार पर तीखी टिप्पणी की। इसके साथ ही कुछ लोगों ने मोनू मानेसर की गिरफ्तारी को सही ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। लोगों ने राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जुनैद-नासिक हत्याकांड के मामले में मोनू को फांसी की सजा दिलाने तक की बात कही है।
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे ट्वीट
एक तरफ लोगों ने भाजपा पर सरकार पर मोनू मानेसर की हरियाणा पुलिस की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर एक ही पक्ष पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा है कि उनकी पुलिस द्वारा विधायक मामन खान को कब गिरफ्तार किया जाएगा। कुछ लोगों ने तो मोनू मानेसर की गिरफ्तारी पर आने वाले चुनावों में असर देखने तक की धमकी दे डाली है।
नरगिस बानो ने एक्स (ट्विटर) पर गिरफ्तारी का समर्थन करते हुए लिखा कि जी-20 में सऊदी अरब के साथ अच्छे संबंध होने पर मोनू गिरफ्तारी की गई है। चंदन शर्मा ने अपने ट्वीट के माध्यम से भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मोनू मानेसर को गिरफ्तार कर भाजपा वर्ग विशेष की वोट ले लगी तो वह मूर्खता साबित होगी। इसके साथ ही राजस्थान पुलिस को मोनू का सौंपने पर जल्द सरकार गिरने की बात भी कही। अली शोरब ने मोनू को आतंकी कहते हुए लिखा कि उसे फांसी की सजा दिलाने की जिम्मेदारी राजस्थान की सरकार की है।
पाकिस्तान में भी चर्चा में रहा मोनू मानेसर
पाकिस्तान के टेलिग्राफ के पेज से भी मोनू मानेसर की गिरफ्तारी की सूचना दी गई। उन्होंने मोनू मानेसर को जुनैद-नासिर हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताया है। इसके साथ ही उन्होंने नूंह में हुए दंगों का आरोपी भी उसे बताया है।