{"_id":"6276b49c7ffac30c3a162a40","slug":"mla-s-assurance-unheard-girl-students-studying-under-tents-gurgaon-news-noi6472492177","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक का आश्वासन अनसुना, टेंट के नीचे पढ़ रहीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक का आश्वासन अनसुना, टेंट के नीचे पढ़ रहीं छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना। मारपीट की घटना के बाद अब तक दमदमा के स्कूल को अपग्रेड करने पर कोई फैसला नहीं हो सका है। इसी मांग को लेकर पांच दिन से छात्राएं टेंट के नीचे पढ़ रही हैं। शनिवार को सोहना विधायक संजय सिंह सभी को समझाने पहुंचे, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं मानी। उन्होंने छात्राओं व उनके अभिभावकों को आश्वासन दिया कि गांव के स्कूल को अपग्रेड करने को लेकर फाइल शिक्षा निदेशालय के पास पहुंच गई है। विभाग ने सोहना के कई स्कूल अपग्रेड करने के लिए सूची मांगी थी, जिसे भेज दिया गया है।
मारपीट प्रकरण की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी बहन बेटी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को स्कूल भेजने के लिए कहा लेकिन परिजन नहीं माने और छात्राएं टेंट के नीचे ही पढ़ती रहीं। पूर्व सरपंच श्यौराज खटाना ने बताया कि विधायक के नेतृत्व में आगामी 10 मई को गांव के 21 लोगों की कमेटी शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर से मिलेगी। दमदमा स्कूल को अपग्रेड कराने की मांग करेंगे। बता दें कि बीते शुक्रवार को भी शिक्षा विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गांव दमदमा के स्कूल में पहुंचा था, जहां उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया था।
पढ़ाई के लिए डेढ़ किमी दूर अभयपुर गांव जाना पड़ता है
गुरुग्राम। बीते सोमवार को अभयपुर गांव के इंटर कॉलेज में कुछ अज्ञात युवकों ने अचानक कुछ विद्यार्थियों पर हमला कर दिया था जिसमें चार छात्र और तीन छात्राएं घायल हो गई थीं। घायल छात्राएं दमदमा गांव की थीं, जो अभयपुर का पड़ोसी गांव है। दमदमा में केवल आठवीं तक का स्कूल है, इसलिए छात्र छात्राओं को इसके बाद की पढ़ाई के लिए डेढ़ किमी दूर अभयपुर गांव जाना पड़ता है। इस घटना के बाद छात्राएं दमदमा गांव के स्कूल को ही इंटरमीडिएट तक अपग्रेड करने की मांग कर रही हैं। हैरत की बात तो ये है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के बाद भी दमदमा गांव के स्कूल को अपग्रेड नहीं किया गया।