{"_id":"694d8876112bcde88301a226","slug":"mission-buniyaad-exam-will-be-held-at-15-centres-97144-applied-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-75409-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 15 केंद्रों पर होगी मिशन बुनियाद की परीक्षा, 97,144 ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 15 केंद्रों पर होगी मिशन बुनियाद की परीक्षा, 97,144 ने किया आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
मिशन बुनियाद के पहले चरण की परीक्षा आज आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिलेभर में कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं। बुनियाद का पहला चरण पार करने वाले विद्यार्थी दूसरे चरण की परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए इस बार कुल 97,144 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
परीक्षा दोपहर साढ़े 12 से ढाई बजे तक होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। वहीं, विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई, नीट, एडीए, यूपीएससी इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग देने के लिए विभाग की ओर से मिशन बुनियाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
इसके अंतर्गत तीन चरण की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल स्तर से तैयार किया जा रहा है। इसमें केवल राजकीय विद्यालयों से आठवीं पास करने वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र लोचब ने बताया कि मिशन बुनियाद के तहत कराई जा रही है। यह परीक्षा छात्रों की नींव को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। शिक्षकों द्वारा लगातार मेहनत और छात्रों के बेहतर प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है।