{"_id":"64d64f7925a0751d4c09bbe4","slug":"misleading-tweet-to-put-pressure-on-the-police-commissioner-arrested-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-12110-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुलिस कमिश्नर पर दबाव बनाने का भ्रामक ट्वीट करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुलिस कमिश्नर पर दबाव बनाने का भ्रामक ट्वीट करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर पर दबाव बनाने का भ्रामक ट्वीट करने वाला गिरफ्तार
- देर शाम आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने किया पेश, 14 दिनों के लिए भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर ईस्ट थाना पुलिस ने मुकेश नामक एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने ट्विटर हैंडल से भ्रामक जानकारी को वायरल किया था। देर शाम आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मुकेश ने ने ट्वीट किया था कि गुरुग्राम की पुलिस कमिश्नर को एक विदेशी चैनल द्वारा फोन किया जा रहा है और नूंह हिंसा के बाद एक वर्ग के लाेगों पर कार्रवाई का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस जांच में बात सामने आई कि यह ट्वीट पूरी तरह से भ्रामक है। कमिश्नर क आदेश पर साइबर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को ही इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
साइबर थाना पुलिस के अनुसार आरोपी को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। इससे पहले शहर में यह अफवाह फैल गई कि उपरोक्त व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया है। बाद में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक न्यूज चैनल का पत्रकार बताया जाता है। अपने ट्वीट के माध्यम से वह तथ्यहीन बातें लिखकर लोगों को भड़काने का काम कर रहा था।