फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   miscreants who beat up MLA Kuldeeps cook threatened

Gurugram: मूसेवाला को नहीं छोड़ा तो कुलदीप क्या चीज, विधायक के रसोइये को पीटने वाले बदमाशों ने दी धमकी

Sun, 10 Jul 2022 12:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 10 Jul 2022 12:51 AM IST
सार

पटौदी थाना क्षेत्र में विधायक के घर में घुस कर कुछ बदमाशों ने रसोइये के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं बदमाश जाते-जाते कुक से बोल गए कि कुलदीप को कह देना कि बदमाशों के बारे में ज्यादा ना बोले, हमने मूसेवाला को नहीं छोड़ा तो कुलदीप क्या चीज है।

विज्ञापन
miscreants who beat up MLA Kuldeeps cook threatened
haryana police

विस्तार

पटौदी थाना क्षेत्र में बादली के विधायक कुलदीप वत्स की कोठी में घुसकर शुक्रवार को हथियारबंद बदमाशों ने उनके रसोइये की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने विधायक को देख लेने की धमकी भी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विधायक को खोजते हुए उनकी कोठी में आए थे लेकिन विधायक नहीं मिले तो रसोइये को पीट दिया। 

विज्ञापन


बदमाश जाते-जाते कुक से बोल गए कि कुलदीप को कह देना कि बदमाशों के बारे में ज्यादा ना बोले, हमने मूसेवाला को नहीं छोड़ा तो कुलदीप क्या चीज है। कुक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ निवासी राजीव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बादली से कांग्रेसी विधायक कुलदीप वत्स के पटौदी स्थित ऑवास पर रसोइये के तौर पर कार्यरत हैं। 
विज्ञापन


घुसते ही बदमाशों ने पूछा कहां है कुलदीप
शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पांच युवक जबरन विधायक की कोठी में घुस आए। उन्होंने घुसते ही राजीव को पकड़ लिया और पूछा कि कुलदीप कहां है। राजीव ने कहा कि विधायक यहां नहीं हैं। राजीव के विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के सुरक्षाकर्मी ने ड्राइवर को पीटा 
फर्रूखनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अमेजन कंपनी के गार्ड ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रक चालक यूपी के मथुरा निवासी कालीचरण की पिटाई कर दी। उसने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed