{"_id":"60534fe58ebc3ecbad66b7fa","slug":"miscreants-shot-the-doctor-gurgaon-news-noi5720214115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार चिकित्सक को गोली मारी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार चिकित्सक को गोली मारी, घायल
विज्ञापन
गुरुग्राम। सोहना में बुधवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक डॉक्टर को उस समय गोली मार दी, जब वह अपने पैतृक गांव नूंह जा रहे थे। गोली डॉक्टर की पसली में लगी। घटना के समय मौजूद राहगीरों ने आननफानन घायल को सोहना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली और केस दर्ज किया।
जानकारी के मुताबिक, डॉ. कृष्णा शहर के सेक्टर-15 के पार्ट-2 में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह पंचकूला के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। वह पिछले एक महीने से छुट्टी पर अपने घर आये हुए थे। कृष्णा बुधवार को अपने पैतृक गांव कार से जा रहे थे। जब वह कार से सोहना-पलवल के बीच गांव लाखूवास के समीप पहुंचे तो पीछे से तीन बाइक सवार युवकों ने उनकी कार रुकवा ली। जब उन्होंने युवकों से कार को रोकने की वजह पूछी तो वह गाली-गलौच करने लगे और उन पर फायर झोंक दिया।
इससे गोली उनकी पसली में जा लगी। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से भाग गये। मामले में थाना प्रभारी अरविंद दहिया का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सोहना थाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला आपसी रंजिश का होने का पता चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।