फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Metropolitan Surveillance Unit will identify and monitor the spread of infectious diseases

Gurugram News: संक्रामक बीमारियों के प्रसार की पहचान व निगरानी रखेगी मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट

Tue, 28 Jan 2025 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Metropolitan Surveillance Unit will identify and monitor the spread of infectious diseases
एमएसयू स्थापित करने के लिए सेक्टर-39 स्थित सामुदायिक केंद्र चिन्हित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनयिम सिटी में संक्रामक बीमारियों के प्रसार की पहचान और निगरानी के लिए जल्द ही मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट (एमएसयू) स्थापित की जाएगी। यह राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की क्षेत्रीय शाखा के रूप में काम करेगा। इसकी स्थापना नगर निगम की ओर से कराई जाएगी। आसपास के जिलों में एक ही तरह के लक्षण के मरीज मिलने पर एमएसयू की टीम 24 घंटे में जांच के बाद रिपोर्ट देगी। इससे बीमारी की रोकथाम और इलाज में मदद हो सकेगी।

एमएसयू स्थापित करने के लिए सेक्टर-39 स्थित कम्युनिटी सेंटर को चिन्हित किया गया है। इसको स्थापित करने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। निगम की ओर से 28.51 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। बुखार, उल्टी दस्त सहित संक्रामक बीमारियों से पीड़ित मरीज किसी क्षेत्र में बड़ी संख्या में मिलने पर एमएसयू को सूचना दी जाएगी। माइक्रोबायोलॉजिस्ट सहित विशेषज्ञों की टीम उस क्षेत्र में भेजी जाएगी। टीम के सदस्य नमूने लेकर 24 घंटे में उस क्षेत्र में फैली बीमारी की रिपोर्ट देंगे। इसके आधार पर मरीजों का इलाज और व्यापक रूप से रोकथाम के इंतजाम किए जा सकेंगे। इससे हेपेटाइटिस, फूड प्वाइजनिंग, डेंगू, चिकनगुनिया, हेजा, डायरिया गलसुआ, इन्सेफलाइटिस, खसरा, चिकनपॉक्स, बुखार के साथ शरीर पर दाने के साथ ही कोरोना सहित अन्य बीमारियों की निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन


मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट की स्थापना का काम तेजी से शुरू हो गया है। केंद्र सरकार, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम संयुक्त रूप से एमसीयू की स्थापना कर रहे हैं। इससे संक्रामक बीमारियों के प्रसार की पहचान और निगरानी आसानी से हो सकेगी। - डाॅ. आशीष सिंघला, मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर निगम गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article