फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   metro get technical problem once again

मेट्रो लाइन में आई तकनीकी खराबी

Thu, 03 Oct 2019 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
metro get technical problem once again
गुरुग्राम हुडा सिटी सेंटर मेट्रो लाइन बाधित होने पर मेट्रो का इंतजार करते यात्री - फोटो : Gurgaon
मेट्रो लाइन में आई तकनीकी खराबी
विज्ञापन

गुरुग्राम। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर बृहस्पतिवार सुबह एक बार फिर खराबी आ गई। इस कारण करीब एक घंटे तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित रही। मेट्रो यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पीक ऑवर्स से ठीक पहले आई खराबी के कारण मेट्रो स्टेशन पर काफी भीड़ लगी रही।
बृहस्पतिवार सुबह सुलतानपुर से घिटोरनी स्टेशन के बीच सिग्नल में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण मेट्रो की येलो लाइन के पहिए थम गए। सुबह के वक्त सैकड़ों लोगों को परेशान होना पड़ा। सुबह साढ़े 6 बजे आई खराबी को करीब एक घंटे में दूर किया गया। सुबह के वक्त दिक्कत आने से मेट्रो स्टेशन पर टिकट की बिक्री को भी रोकना पड़ा जिससे मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढने लगी। सबसे अधिक दिक्कत हुडा सिटी सेंटर व एमजी रोड मेट्रो स्टेशन पर हुई। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए मेट्रो प्रबंधन ने यात्रियों के प्रवेश को कुछ देर के लिए रोक दिया। पीक ऑवर्स न होने के कारण स्थिति को जल्द ही काबू कर लिया गया। जब तक यात्रियों की भीड़ शुरु होती तब तक मेट्रो सेवाएं सुचारू हो गई। इस दौरान करीब 10 हजार यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

दो महीने में चौथी बार आई गड़बड़ी
मेट्रो की येलो लाइन में सिग्नल को लेकर यह कोई पहली दिक्कत नहीं है। पिछले दो महीने में यह दिक्कत चौथी बार आई है। हालांकि इससे पहले तीन बार आई दिक्कत के कारण अनेक यात्रियों को अपने कार्यालय पहुंचने में देरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान
मेट्रो में दिक्कत के कारण लाइन बाधित हुई थी। मेट्रो की रफ्तार बेहद धीमी हो गई थी। सुबह साढ़े 7 बजे तक सेवाएं सुचारू हो गई। - हिमांशु, प्रवक्ता, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed