फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Meeting on valuation report of flats next week

चिनटेल्स प्रकरण: फ्लैटों की मूल्यांकन रिपोर्ट पर बैठक अगले सप्ताह

Thu, 12 Jan 2023 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:32 PM IST
विज्ञापन
Meeting on valuation report of flats next week
चिनटेल्स प्रकरण : फ्लैटों की मूल्यांकन रिपोर्ट पर बैठक अगले सप्ताह
विज्ञापन

तीन बार अब तक हो चुका है मूल्यांकन, फ्लैट मालिक नहीं हैं संतुष्ट

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी की हादसाग्रस्त डी टावर के फ्लैटों की कीमतों के तीसरी बार मूल्यांकन की रिपोर्ट प्रशासन को सौंपे जाने के बाद इस संबंध में अगले सप्ताह बैठक होगी। बैठक में इस बात पर विचार किया जाएगा कि फ्लैटों की तय की गई कीमतों से फ्लैट मालिक कितना संतुष्ट हैं। यही रकम उनको वापस की जानी है।
10 फरवरी 2022 को सोसाइटी की डी टावर में हादसा हुआ जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई थी। हादसे के बाद प्रशासन ने एडीसी की अध्यक्षता में विशेष जांच समिति गठित कर दी थी, जिसने नवंबर 2022 में रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी। इसी रिपोर्ट में डी टावर को पूरी तरह ध्वस्त करने की सिफारिश की थी। साथ ही डी टावर के फ्लैट मालिकों को मूल्यांकन के बाद कीमत वापस करने की बात तय की, लेकिन जो कीमत फ्लैट मालिकों को दी जा रही थी वह उससे संतुष्ट नहीं थे। इसके बाद तीन बार मूल्यांकन हो चुका है। उपायुक्त निशांत कुमार यादव कहते हैं कि तीसरी बार मूल्यांकन की रिपोर्ट अब प्रशासन के पास है जिस पर अगले सप्ताह चर्चा होगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर यह माना जा रहा है कि कुछ फ्लैट मालिक अब भी किए गए मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं हैं। पहले भी फ्लैट मालिकों ने मूल्यांकन किए जाने के तरीके और मापदंडों पर सवाल उठाया था। सोसाइटी के ही अधिकांश लोग फ्लैटों की कीमत की जगह फ्लैट के बदले फ्लैट देने की मांग कर रहे हैं। सोसाइटी के लोगों की मांग है कि फ्लैटों की कीमत देने की जगह बिल्डर फ्लैटों का फिर से ठीक प्रकार से निर्माण करके उन्हें सौंप दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed