फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Medicines worth Rs 7 lakh seized in fake cancer injection case

Gurugram News: कैंसर के नकली इंजेक्शन मामले में 7 लाख की दवाइयां जब्त

Sun, 14 May 2023 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Medicines worth Rs 7 lakh seized in fake cancer injection case
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। गुरुग्राम में कैंसर के नकली इंजेक्शन मामले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने आरोपी तुुर्की निवासी आरोपी अली तरमनानी से 7 लाख, 15 हजार, 250 रुपये की आयातित दवाइयां जब्त की हैं। ये सभी दवाइयां कैंसर और मधुमेह से संबंधित हैं, जिन्हें गैर-कानूनी तरीके से भारत में आयात किया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी से ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत दवाओं, रिकॉर्ड, रजिस्टर, दस्तावेज और उसका पासपोर्ट भी बरामद किया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी दी।
आरोपी ने यह दवाइयां सेक्टर-62, नोएडा में एक अलमारी के अंदर छुपाई हुई थी। उसके पास इन दवाइयों से संबंधित कोई आयात एनओसी नहीं है। ये सभी उत्पाद उसके संपर्क में रहने वाले वितरकों के माध्यम से बिक्री के लिए इस्तांबुल से लाए गए थे। खास बात ये है कि इंजेक्शन ओपदिवा 100 एमजी और 40 एमजी और एक्सजीवा 120 एमजी को भंडारण के लिए 2 से 8 डिग्री रखने की आवश्यकता होती है, लेकिन आरोपी ने उसे वैसे ही रखा हुआ था।
विज्ञापन



ये दवाइयां की बरामद
ब्रिस्टल-मायर्स स्क्विब होल्डिंग्स फार्मा लिमिटेड कंपनी की ओपदिवो 40 एमजी और ओपदिवो 100 एमजी दवाई को जब्त किया गया है। इसी प्रकार, पाथेन फ्रांस एस.ए. 40, बॉर्गाेइन, इस्तांबुल की सबरील 500 एमजी टेबलेट, इस्तांबुल की स्प्रीसेल 70 एमजी की टैबलेट, इस्तांबुल की एंड्रोकर 50 एमजी टैबलेट और इंस्ताबुल की एक्सजीवा 120 एमजी को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed