फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Medical strore operator beaten

दवा दुकान के संचालक से मारपीट, गोली मारने की दी धमकी

Wed, 07 Oct 2020 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Medical strore operator beaten
गुरुग्राम। शौच करने गए दवा दुकान के संचालक से करीब 12 लोगों ने मारपीट की। घटना में घायल हुए संचालक को चचेरे भाई ने अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही सेक्टर-65 थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान लेकर मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मौके से सीसीटीवी फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच के बाद ही वारदात के कारण का पता लग पाएगा।
विज्ञापन

गांव मैदावास निवासी कपिल की सेक्टर-66 बेस्टेक स्पा व्यू सोसाइटी के पास दवा की दुकान है। 5 अक्तूबर की रात करीब पौने दस बजे वह शौच के लिए दुकान से बाहर आया। जब वह शौच के लिए जा रहा था तो नकाबपोश चार लोगों ने उस पर डंडों व रॉड से हमला कर दिया। इसी दौरान उनके कुछ साथी भी गाड़ियों से मौके पर पहुंच गए और उसे बुरी तरह से पीटा। इतना ही नहीं उनमें से एक व्यक्ति ने उसे गोली मारने की भी धमकी दी। पिटाई के कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गया जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायल अवस्था में उसके चचेरे भाई देवेंद्र ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed