{"_id":"616087e98ebc3edae237e073","slug":"mbbs-student-shot-dead-in-sgt-university-gurgaon-news-noi609391622","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम : एसजीटी यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस छात्र की गोली मार कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुरुग्राम : एसजीटी यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस छात्र की गोली मार कर हत्या
Sat, 09 Oct 2021 06:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 06:40 AM IST
सार
घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसीपी वेस्ट सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौके के फिंगर प्रिंट व सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे मेेें लेकर जांच शुरू कर दी है। छात्र हर्ष के बयान पर लकी सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विनीत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसजीटी यूनिवर्सिटी में गर्लफ्रेंड पर कमेंट करने का बदला लेने के लिए लॉ के छात्र ने शुक्रवार की दोपहर पार्किंग के पास मेडिकल के छात्र के पेट में गोली मार दी। गोली लगने से वह मौके पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही आसपास अफरातफरी मच गई। पार्किंग में मौजूद छात्र तथा गार्ड इधर-उधर भागने लगे। उन्हीं में से कुछ घटनास्थल पर पहुंचे। वे उसे इमरजेंसी में लेकर गए। जहां पर डाक्टरों ने अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसीपी वेस्ट सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौके के फिंगर प्रिंट व सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे मेेें लेकर जांच शुरू कर दी है। छात्र हर्ष के बयान पर लकी सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
राजेंद्रापार्क थाना प्रभारी के अनुसार, दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर एसजीटी यूनिवर्सिटी परिसर स्थित पार्किंग में दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले लकी ने उत्तर प्रदेश के शामली निवासी विनीत (22) को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास के गार्ड की ओर से सूचना देने के बाद एंबुलेंस बुला कर उसे इमरजेंसी पहुंचाया गया। जहां पर उसे मृत बताया गया। विनीत मेडिकल में चौथे साल का छात्र था। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि एमएससी तृतीय वर्ष की छात्रा से लकी की दोस्ती थी। उसके बारे में विनीत ने कोई कमेंट कर दिया था। जिसका बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
गोली की सूचना पर मौके पर डीसीपी वेस्ट, एसीपी उद्योग व थाना प्रभारी के साथ अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। डीसीपी वेस्ट का कहना है कि मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। वह शामली से आ रहे हैं। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
पुलिस ने पार्किंग के पास तैनात गार्ड से की पूछताछ
पुलिस ने मौके पर तैनात गार्ड को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस यह जानना चाहती है कि लकी वहां पर आता रहता था या फिर वारदात को अंजाम देने के लिए बुलेट डीएल-1एस, 1972 के साथ खड़ा हुआ था। गोली मारने के बाद वह फरार हो गया।
यूनिवर्सिटी में दो छात्रों में आपसी विवाद के चलते गोली चलाने का मामला सामने आया है। इसके कारण एमबीबीएस के छात्र विनीत की मौत हो गई। पुलिस को सभी जानकारी व सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दिया गया है। आगे भी यूनिवर्सिटी की ओर से जांच में पूरा सहयोग किया जायेगा।
- रजनीश, पीआरओ, एसजीटी यूर्निवसिटी, गुरुग्राम