{"_id":"61651b018ebc3e1fe1313b11","slug":"mbbs-student-killed-in-sgt-university-gurugram-lucky-father-came-to-know-about-the-firing-incident-from-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसजीटी यूनिवर्सिटी में छात्र की हत्या: कातिल लकी के परिजनों का बड़ा खुलासा, बात-बात पर गुस्सा करता था वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीटी यूनिवर्सिटी में छात्र की हत्या: कातिल लकी के परिजनों का बड़ा खुलासा, बात-बात पर गुस्सा करता था वो
Tue, 12 Oct 2021 10:50 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:50 AM IST
सार
गुरुग्राम की एसजीटी यूनिवर्सिटी में गोली चलाने की घटना की जानकारी लकी के पिता को सोशल मीडिया से हुई। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वह बात-बात पर पहले से ही गुस्सा कर जाता था। उसके इसी व्यवहार का नतीजा है कि मेडिकल के छात्र को गोली मार दी।
विज्ञापन
मृतक छात्र का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम की एसजीटी यूनिवर्सिटी में मेडिकल के छात्र की गोली मार कर हुई हत्या के मुख्य आरोपी लकी व उसके भाई नितेश की तलाश में पुलिस छापा मारी कर रही है। परिवार वालों के अनुसार, उसकी ओर से वारदात की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से मिली थी। पुलिस उनकी तलाश में उसके घर पर अब तक तीन बार छापामारी कर चुकी है।
बेटे ने मेडिकल के छात्र को गोली मार दी। यह खबर परिवार वालों को सोशल मीडिया से मिल गई है। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वह बात-बात पर पहले से ही गुस्सा कर जाता था। उसके इसी व्यवहार का नतीजा है कि मेडिकल के छात्र को गोली मार दी।
मामले की जांच तमें लगी-अलग तीन टीमें नजफगढ़ में उसके आवास पर जा चुकी है। पुलिस कर्मी कुछ देर वहां आसपास टहलते हैं और वापस आस जाते हैं। छानबीन के दौरान पता चला कि यूनिवर्सिटी की ओर से भी परिवार वालों को बेटे की करतूत की जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस उसके बैंक डिटेल जानने में जुटी है। वारदात के पहले उसके एकाउंट से पैसे निकले हैं। दोनों का मोबाइल एसजीटी से निकलते ही बंद हो गया है। पुलिस अब उनके कॉल डिटेल से अधिक समय संपर्क में रहने वाले दोस्तों पर नजर रख रही है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि उनके पास किस नये नंबर से फोन आ रहा है।

जानकारी हो कि एसजीटी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को दो भाइयों ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पहले झगड़ा किया और बाद में मेडिकल के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
एसजीटी यूनिवर्सिटी में मेडिकल के छात्र की हुई हत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही है। मामले में मुख्य आरोपी की तलाश है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जायेगी। उसके आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
- दीपक सहारण, डीसीपी वेस्ट, गुरुग्राम।