फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Master drinking water line will be changed at places where there is leakage

Gurugram News: लीकेज वाली जगहों पर बदली जाएगी मास्टर पेयजल लाइन

Tue, 28 Jan 2025 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Master drinking water line will be changed at places where there is leakage
जीएमडीए ने एजेंसी को काम सौंपा, तीन जगहों पर होंगे कार्य
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण सेक्टर 44/52ए और वजीराबाद रेड लाइट जंक्शन के अलावा पारस बूस्टिंग पर मोटर पंप व बूस्टिंग स्टेशन 51 पर पाइप संबंधी कार्य कराएगा। इसके लिए कार्य को एक एजेंसी को सौंप दिया गया है। इस पर करीब 1.98 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

जीएमडीए शहर में पेयजल सुधार को लेकर कदम उठा रहा है। ऐसे में जीएमडीए खराब पानी की लाइनों को ठीक कराने के लिए कदम उठा रहा है। पूरे शहर में मास्टर पेयजल लाइन जीएमडीए की है। बूस्टिंग स्टेशनों के आगे पानी सप्लाई की जिम्मेदारी नगर निगम की है। जीएमडीए की कन्हई चौक से सेक्टर 56 पेयजल लाइन में कुछ जगहों पर लीकेज की समस्या है। कन्हई चौक यानि सेक्टर 44/52ए के पास पानी की लाइन पर हाईटेंशन लाइन का टावर है। ऐसे में यहां पर पानी की लाइन को ठीक कराना संभव नहीं है। इसलिए कन्हई चौक से पानी की लाइन को बाईपास कर वजीराबाद की ओर किया जाएगा। यहां से तीन ओर पाइप की लाइनें जाती हैं। ऐसे में जीएमडीए यहां से चौक से तीन लाइनें और वॉल्व लगवाएगा। जीएमडीए सेक्टर 44/52ए और वजीराबाद रेड लाइट जंक्शन पर 800 एमएम, 600 एमएम, 500 एमएम और 400 एमएम की पाइपलाइन बदलवाने जा रहा है। पारस ऑनलाइन बूस्टर पर मोटर पंप को बदला जाएगा और बूस्टिंग स्टेशन 51 पर 500 एमएम तीन नंबर लाइन और 600 एमएम के एक नंबर को बदला जाएगा। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि पानी की लीकेज के कारण सप्लाई प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed