फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Massive fire breaks out in saree showroom, loss worth lakhs

Gurugram News: साड़ी के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Sat, 07 Oct 2023 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Massive fire breaks out in saree showroom, loss worth lakhs
दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के सदर बाजार में शुक्रवार की सुबह साढ़े चार बजे एक साड़ी के शोरूम में आग लग गई। आग बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के चलते लगी और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब तक आग बुझ पाती तब तक आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।



फायर अधिकारी भीम नगर स्टेशन यदविंदर शर्मा ने बताया कि शहर के सबसे व्यस्तम इलाके सदर बाजार में करिश्मा साड़ी के नाम से शोरूम है। जिसमें शुक्रवार की सुबह 4.30 बजे अचानक आग लग गई। आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी। इसके बाद आसपास की दुकान वाले भी हरकत में आ गए। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक लाखों का सामान आग में जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि अल सुबह मार्केट बंद थी, जिसके चलते दमकल विभाग की गाडिय़ां समय पर पहुंच गई। यदि यह हादसा दिन में होता तो एक बड़ी भयानक घटना हो सकती थी। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन


दमकल अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। जहां शोरूम की लाइट के बटन है वही पास में ही कपड़े के ढेर भी रखे हुए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारियों से कपड़ों ने आग पकड़ ली। अभी आग बुझाकर दमकल की गाड़ियां वापस पहुंची थी। उसके बाद फिर इसी शोरूम में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है। घटना में किसी को भी चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed