{"_id":"64c0213f761f90dc8602a114","slug":"masked-youth-beat-shopkeeper-with-sticks-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-10582-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दुकानदार को नकाबपोश युवकों ने डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दुकानदार को नकाबपोश युवकों ने डंडों से पीटा
Wed, 26 Jul 2023 12:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित ने दूसरी दुकान में छिपकर अपने आप को हमलावरों से बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-62 स्थित बंजारा मार्किट में बीते शुक्रवार को दुकान में बैठे दुकानदार के साथ करीब पांच-छह नकाबपोश युवकों ने डंडे से मारपीट की। दुकानदार मौके से भाग कर दूसरी दुकान में छिपकर हमलावरों से बचा। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-65 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल को साथी दुकानदारों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
सेक्टर-57 निवासी राजेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बंजारा मार्किट में उनकी एक दुकान है। बीते शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह अपनी दुकान के बाहर कुर्सी डालकर बैठे हुए थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और डंडे से मारपीट करने लगे। कुछ समय बाद दूसरी मोटरसाइकिल पर हमलावरों के अन्य साथी आ गए और मिलकर मारपीट करने लगे। पीड़ित किसी तरह उनके चंगुल से भागकर दूसरी दुकान में छिप गया। पीड़ित का कहना है कि मारपीट में उनकी उंगली की हड्डी टूट गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।