फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Married woman pressured to marry shot when refused

मनचले ने शादीशुदा महिला को मार डाला: छह महीने पहले हुई दोस्ती... फिर पड़ गया पीछे, कत्ल से पहले भी पूछी यह बात

Fri, 26 Dec 2025 02:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 26 Dec 2025 02:15 PM IST
सार

दिल्ली के संगम विहार निवासी तुषार ने शादीशुदा महिला कल्पना पर शादी का दबाव बनाया। जब उसने मना कर दिया तो कल्पना के पेट में गोली मार दी। साथी शुभम के साथ मिलकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Married woman pressured to marry shot when refused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Image

विस्तार

शादीशुदा महिला पर एक युवक ने शादी करने का दबाव बनाया। मना करने पर युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला के पेट में शुक्रवार देर रात को गोली मार दी। महिला के पति की शिकायत पर डीएलएफ थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान दिल्ली के संगम विहार निवासी तुषार और शुभम के रूप में हुई है।

विज्ञापन

दिल्ली के नजफगढ़ निवासी कल्पना के पति ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी गुरुग्राम के क्लब में नौकरी करती है। शुक्रवार को घर से क्लब में नौकरी करने के लिए गई थी। वहां पर दिल्ली के संगम विहार निवासी तुषार ने गोली मार दी थी। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले तुषार उनके घर पर आया था और झगड़ा करके गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध शाखा इंचार्ज उप निरीक्षक ललित कुमार ने उत्तर प्रदेश के बड़ौत से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी तुषार एक निजी कंपनी में काम करता है। करीब छह महीने पहले उसकी पीड़िता से दोस्ती हुई थी।

विज्ञापन

वह उससे शादी करना चाहता था लेकिन पीड़िता उसको मना कर देती थी। वह पहले भी उसके घर पर गोली चलाने की वारदात को अंजाम दे चुका है। शुक्रवार रात को आरोपी ने अपने साथी शुभम के साथ क्लब में आया और पीड़िता से शादी के बारे में पूछा। उन्होंने मना किया तो गोली मार दी। इसके बाद वे दोनों उत्तर प्रदेश भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed