फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Married woman killed for dowry, action against 7

Gurugram News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, 7 के खिलाफ कार्रवाई

Mon, 22 May 2023 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Married woman killed for dowry, action against 7
पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं पिता, एसपी से मुलाकात
विज्ञापन

राजूद्दीन जंग
नगीना। दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण 4 बच्चों की मां फेमिदा (34) को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में पोस्टमार्टम कराकर लड़की पक्ष को सौंप दिया। लड़की के पिता अब्दुल हकीम गांव पावशर जिला पलवल की शिकायत पर गांव रनियाला पटाकपुर जिला नूंह के 7 लोगों पर पुलिस थाना पिनगवां ने कार्रवाई की है। दो दिन तक चली पंचायतें बेनतीजा रही हैं। लड़की पक्ष असंतुष्ट है और उसने सोमवार को जिला पुलिस कप्तान को संबंधित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग उठाई है तथा 3 दिन की चेतावनी दी। डॉक्टरों की मानें तो पीड़िता की मौत गला घुटने से हो सकती है। अंगों के 5 सैंपल मधुबन लैब भेज दिए गए। ससुराल पक्ष ने इसे आकस्मिक निधन बताया है।
लड़की के पिता अब्दुल हकीम ने बताया कि मुस्लिम रीति रिवाज के तहत 2006 में अपनी बेटी फेमीदा की शादी रनियाला पटाकपुर गांव के जाहुलहक के साथ की थी। जाहुलहक उसे शादी के बाद से ही मारने पीटने लगा और बुलेट मोटरसाइकिल समेत रुपयों की मांग करता रहा। दिसंबर 2019 में फेमिदा की पति जाहुलहक ने पसली तोड़ दी थी, जिसकी एमएलआर व शिकायत पुलिस थाना में दी थी। इसके बाद कई बार मारपीट की गई है। लोगों के कहने पर फैसला कर लिया। मौत से दो दिन पहले भी उसके साथ मारपीट हुई थी, जिसकी सूचना उसने फोन दी थी।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की 2 दिन चली पंचायत बेनतीजा रही है। पहले दिन सहमति बनी कि 4 बच्चों में लड़के के नाम आधा एकड़ जमीन तथा 3 लड़कियों के नाम 11 लाख रुपये जमा किए जाएं। दूसरे दिन लड़की के पिता ने 7 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी, इसलिए पंचायत बेनतीजा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 मई को उसे मार दिया गया तथा 17 मई को पुलिस ने उसका शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद हमें सौंप दिया तथा गांव पावशर कब्रिस्तान में शव दफनाया गया, जबकि फेमिदा की मौत ससुराल रनियाला पटाकपुर में हुई थी। लड़की के भाई जावेद ने बताया कि 16 मई को फेमीदा ने आखिरी बार बात की थी, वो बता रही थी कि उसे बहुत मारा पीटा है और जाहुलहक बुलेट मोटरसाइकिल की मांगता है।

शिकायत के आधार पर पुलिस थाना प्रभारी ने फेमीदा के पति जाहुलहक, उसके भाई फारूख व वसीम, सास सायरा व जमशीदा, फरीदा और आलिया के खिलाफ 174 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed