फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Many players of the sports nursery have not yet received their nutrition allowance.

Gurugram News: खेल नर्सरी के कई खिलाड़ियों को अब तक नहीं मिला पोषण भत्ता

Tue, 07 Jul 2026 06:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Many players of the sports nursery have not yet received their nutrition allowance.
खेल विभाग से लगाई गुहार, खातों में तकनीकी दिक्कत बनी वजह
विज्ञापन

इस सप्ताह भी राशि नहीं आई तो मुख्यालय भेजी जाएगी रिपोर्ट




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले की विभिन्न खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण ले रहे कई खिलाड़ियों को अब तक पोषण भत्ते की राशि नहीं मिल सकी है। इससे खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों में नाराजगी बढ़ रही है। खिलाड़ियों ने इस संबंध में जिला खेल विभाग को शिकायत देकर जल्द भुगतान कराने की मांग की है। विभाग का कहना है कि जिन खिलाड़ियों के बैंक खातों में तकनीकी त्रुटियां या आधार व बैंक खाते की जानकारी में गड़बड़ी है, उन्हीं के खातों में राशि ट्रांसफर नहीं हो पा रही है।



खेल नर्सरी में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को सरकार की ओर से आयु वर्ग के अनुसार हर महीने पोषण भत्ता दिया जाता है। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1500 रुपये प्रतिमाह तथा 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। यह राशि खिलाड़ियों के पोषण और नियमित अभ्यास में सहायता के उद्देश्य से प्रदान की जाती है। खिलाड़ियों का कहना है कि समय पर भत्ता नहीं मिलने से उन्हें अभ्यास के दौरान खान-पान और अन्य आवश्यक खर्चों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई अभिभावकों ने भी विभाग से जल्द भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन




------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन




काफी समय से पोषण भत्ते का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक खाते में राशि नहीं आई है, जिससे अभ्यास के दौरान खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। - आर्यन, वालीबॉल खिलाड़ी


कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई असर नहीं होता। विभाग केवल झुठे दिलासे देता है और कुछ नहीं। - कृतिका, हैंडबॉल खिलाड़ी


हम नियमित अभ्यास कर रहे हैं, लेकिन भत्ता नहीं मिल रहा है। विभाग से कई बार शिकायत कर चुके है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। - मोहित, क्रिकेट खिलाड़ी


हमने विभाग को शिकायत दी है। आशा है कि जल्द सभी खिलाड़ियों के खातों में राशि पहुंच जाएगी। - पीयूष, फुटबॉल खिलाड़ी


---------



जिन खिलाड़ियों के खातों में राशि नहीं पहुंची है, उनके बैंक खाते, आधार लिंकिंग अथवा अन्य तकनीकी त्रुटियों की जांच की जा रही है। यदि इस सप्ताह के भीतर भी संबंधित खिलाड़ियों के खातों में राशि जमा नहीं होती है तो ऐसे सभी खिलाड़ियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर खेल विभाग मुख्यालय भेजी जाएगी, ताकि वहां से आवश्यक कार्रवाई कर भुगतान जल्द कराया जा सके। - आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed