फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Many issues raised in Urva's meeting, will be resolved

Gurugram News: उर्वा की बैठक में उठे कई मुददे, कराया जाएगा समाधान

Tue, 25 Jul 2023 11:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Tue, 25 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Many issues raised in Urva's meeting, will be resolved
पुराने टैंक, सीवेज ओवरफ्लो और सड़क की मरम्मत से संबंधित हैं समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अर्बन एस्टेट रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 4 व 7 (उर्वा) की कार्यकारिणी की बैठक संस्था के कार्यालय सेक्टर 4 स्थित कम्युनिटी सामुदायिक भवन में सेक्टर 4 में की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष धर्म सागर ने की।
इस बैठक में सेक्टर 4 की समस्याओं, विशेष रूप से सीवर लाइन सफाई की समस्या के बारे में विशेष चर्चा की गई है। बैठक में सीवर सफाई के लिए इलाके में नियुक्त सुपरवाइजर और ठेकेदार को भी बुलाया गया। उनके समक्ष इस कार्य में देरी के कारण आ रही सभी परेशानियों के विषय में अवगत कराया गया।
विज्ञापन

उर्वा के महासचिव प्रमोद शर्मा ने सेक्टर में हो रही सीवर की समस्या को सिलसिलेवार तरीके से रखा। उन्होंने मकान संख्या 01 से 250 की सीवर के ओवरफ्लो के साथ कैनकोन एनक्लेव की भी समस्या रखी। इसके साथ ही अमलताश ब्लॉक, बाल भवन ब्लॉक राम मंदिर ब्लॉक के साथ एलीट लेन की बंद पड़ी सीवर लाइन को सुपर सकर व बड़ी मशीन से साफ़ करने की बात ठेकेदार व निगम सुपरवाइजर से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्वा टीम के द्वारा स्थानीय निवासियों के साथ ठेकेदार को बंद पड़ी सीवर लाइनों को दिखाया गया। इन सब कार्यों के लिए उर्वा की टीम की ओर से उपाध्यक्ष सुनील यादव के साथ कार्यकारिणी सदस्य मनोज भारद्वाज और धीरज सेठी इस कार्य के समन्वय के लिए अधिकृत किया गया जो कि सीवर समस्या के लिए निगम व ठेकेदार से समन्वय बनाकर पूरे सेक्टर में कार्य कराएंगे।
----

टैंक खुला होने के कारण लोगाें को मिल रहा है गंदा पानी
इसके अतिरिक्त पीने के पानी की सप्लाई के टैंक की जर्जर व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। यह टैंक पूरी तरह से खुला है जिसमें पिछले दिनों एक गाय गिर गई थी जिसे मुश्किल से निकाला गया था। उसके बाद बाद भी इसे कवर नहीं किया गया। जिसके चलते सप्लाई के पानी में कई प्रकार के जीव व कीड़े आदि गिर कर इसे दूषित कर रहे हैं। जबकि यहां से सेक्टर 4 की पीने के पानी की सप्लाई होती है।
इस मामले को कार्यकारी अभियंता को बताया गया। उन्होंने बताया कि टैंक नया बनाए जाने के लिए बजट पास हो चुका है और बहुत जल्द इस पर कार्य शुरु हो जाएगा। उनसे सेक्टर की मुख्य सड़को के बनने तक पैचवर्क के कार्य को पुनः शुरू करने का आग्रह किया गया। श्रीकृष्ण पार्क की समस्या के समाधान के लिए उर्वा टीम के द्वारा पार्क में जाकर स्थानीय लोगो के साथ मिलकर समाधान किया गया।

इस मीटिंग में अन्य ब्लॉक से आए निवासियों ने भी अपनी समस्याएं बताई जिन्हें उर्वा टीम की ओर से उनके निवारण के प्रयास का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उर्वा कार्यकारिणी के सदस्य वी एस चौधरी, आर के शर्मा, सुधा यादव, विजय अग्रवाल, सुरेंद्र खुल्लर, एस के मल्होत्रा, राजन चड्ढा, योगेश जोशी, रामलाल ग्रोवर, लालचंद गोयल, आनंद गर्ग इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed