{"_id":"69aecba067b3f9d2fb09bbc6","slug":"many-complaints-no-solutions-distressed-villagers-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81609-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शिकायतें अनेक, समाधान शून्य...बेहाल ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शिकायतें अनेक, समाधान शून्य...बेहाल ग्रामीण
विज्ञापन
गांवों में खुले सीवर के ढक्कन और कचरे के ढेर से ग्रामीण परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। साइबर सिटी की चमक-दमक के बीच बसे बेगमपुर खटोला और गाडोली गांव की स्थिति बदहाल बनी हुई है। बेगमपुर खटोला गांव में श्मशान घाट रोड पर कई स्थानों पर सीवर के ढक्कन टूटे और खुले पड़े हैं। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गाडोली गांव में प्रवेश करते ही कूड़े के अंबार लगे हुए हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ है।
नाक पर रूमाल, सड़क बदहाल
खुले सीवर के कारण दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। सीवर के खुले ढक्कनों से बदबू आती है। इस कारण लोगों को मुंह पर कपड़ा रखकर वहां से गुजरना पड़ता है। - सोनू, ग्रामीण
गांव में प्रवेश करते ही कचरे के ढेर लगे होने से पूरे इलाके में बदबू फैल रही है। गांव में प्रवेश द्वार पर ही पड़े कूड़े से गांव की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। - सूरजपाल, ग्रामीण
विज्ञापन
इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बदबूदार सड़कों से गुजरना ग्रामीणों की मजबूरी बन गया है। स्थानीय निवासी अरुण, ग्रमीण
वहीं नीरू ने बताया कि साइबर सिटी गुरुग्राम की चमक के बीच बसे इन गांवों की स्थिति बेहद खराब है। प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है। - नीरू, ग्रामीण