Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Many areas of the city are facing water crisis

Gurugram News: पानी के संकट से जूझ रहे शहर के कई इलाके

Tue, 11 Jun 2024 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Many areas of the city are facing water crisis
नहरी पानी में हुआ कुछ सुधार, जीएमडीए के अधिकारियों ने कहा- अभी नहीं मिल सकेगा पूरा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में जल संकट से कुछ इलाके बुरी तरह जूझ रहे हैं। डीएलएफ फेज थ्री के वी ब्लॉक में पिछले 20 दिनों से लोगों के घराें में नल बिल्कुल सूखे पड़े हैं। लोग टैंकर खरीदकर प्यास बुझाने को विवश हैं। सेक्टर 54 में ला लगून सोसाइटी, सेक्टर 70 में ट्यूलिप आइवरी, डीएलएफ फेज - वन, फेज -2 , फेज थ्री, दिल्ली बाॅर्डर स्थित सेक्टर 21 में पानी को लेकर त्राहिमाम है। लोक सभा चुनाव हो गए। गुरुग्राम से लोगों ने जिन्हें सांसद चुना वे फिर से मंत्री बन गए मगर जनता के सूखते हलक को ठंडक नहीं मिल रही है।
हालांकि जीएमडीए और सिंचाई विभाग द्वारा बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से नहर में रॉ पानी की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। पिछले एक पखवाड़े से बसई के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 110 क्यूसेक के बजाए 80 से 95 क्यूसेक पानी ही मिल रहा था। जबकि चंदू बुढ़ेरा के प्लांट में 140 क्यूसेक की जगह 105 से 128 - 29 क्यूसेक पानी ही आ रहा था। सात जून से चंदू के प्लांट में (जहां एनसीआर वाटर चैनल से पानी मिलता है) 130 क्यूसेक पानी आया। यह कुछ सुधार के संकेत थे। पांच जून को इस प्लांट में 107.662 क्यूसेक रॉ पानी ही आया था। बसई के प्लांट में गुड़गांव वाटर चैनल से पानी आता है, वहां आम दिनों में 110 क्यूसेक पानी आता है, वहां इस महीने की शुरुआत में 80 से 90 क्यूसेक तक पानी आ रहा था, वहां आठ जून को 118.93 क्यूसेक पानी आया। मगर जीएमडीए के अधिकारियों का कहना कि दोनों प्लांट में जबतक 250 क्यूसेक रॉ पानी नहीं आता, लोगों को पूरा पानी नहीं मिल सकेगा। अभी भी इतना रॉ पानी प्लांटों में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


टैंकर मंगाकर पानी की जरूरत कर रहे पूरी

सेक्टर 70 स्थित ट्यूलिप आइवरी सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि सोसाइटी में 300 से ज्यादा परिवार रहते हैं। जीएमडीए का पानी काफी कम प्रेशर में और बहुत कम आ रहा है। रोजाना पांच से सात टैंकर मंगाकर पानी की जरूरत को पूरा किया जा रहा है। काफी दिक्कत आ रही है। सोसाइटी में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर कोई ट्यूबवेल भी नहीं है। पिछले तीन-चार महीने से यहां कम पानी आ रहा है। डीएलएफ फेज थ्री के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नवीन रंगेरा ने बताया कि डीएलएफ फेज थ्री में 5464 प्लॉटेड घर हैं। इनमें से अधिसंख्य तीन- चार मंजिलें हैं। पूरे डीएलएफ फेज थ्री में काफी कम पानी आ रहा है। मगर कुछ ब्लॉक में बिल्कुल नहीं आ रहा है या बमुश्किल एक समय पांच से सात मिनट आ रहा है। वी और एस ब्लॉक के कुछ हिस्से में पिछले 20 दिनों से पानी नहीं आया। वी- 11 से 35 में पिछले 20 दिनों से एक बूंद पानी नहीं आया। डीएलएफ फेज थ्री में करीब 15000 परिवार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 21 में नहीं सुधर रही दशा
सेक्टर 21 में लगातार पानी की समस्या बनी हुई है। सेक्टर 54 स्थित ला लगून सोसाइटी के लोगों ने कहा कि उनके यहां पानी काफी कम आ रहा है। डीएलएफ फेज- 2 में पानी की दिक्कत बनी हुई है। पिछले दिनों पूर्व पार्षद रमा रानी राठी के नेतृत्व में जीएमडीए, डीएलएफ और आरडब्ल्यूए की संयुक्त बैठक की इस समस्या को लेकर हुई थी मगर समाधान नहीं निकला।

नहरी पानी की आपूर्ति (क्यूसेक में )
दिनांक गुड़गांव वाटर चैनल एनसीआर वाटर चैनल
6 जून 85.03 119.17
7 जून 99.50 132. 49
8 जून 118.93 130.649
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed