फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Manu Manesar sent to jail for 14 days judicial custody

Gurugram News: माेनू मानेसर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Wed, 11 Oct 2023 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Manu Manesar sent to jail for 14 days judicial custody
माेनू मानेसर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर 25 अक्तूबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी अगली पेशी

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। हत्या के प्रयास के मामले में चार दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने बुधवार को मोनू मानेसर को पटौदी कोर्ट में पेश किया गया। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक राइफल भी बरामद की है। जांच में सामने आया है कि राइफल एक गन हाउस में जमा करा दी गई थी। पुलिस ने अदालत से मोनू को फिर रिमांड मांगी गई थी, लेकिन कोर्ट ने मोनू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया। मामले में अगली सुनवाई 25 अक्तूबर को होगी। सुरक्षा को देखते हुए मोनू की अगली पेशी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए की जाएगी। यह आदेश सब डिवीजन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट तरन्नुम खान की अदालत ने दिया है।
छह फरवरी को पटौदी के बब्बरशाह मोहल्ले में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। आरोप है कि झगड़े के दौरान मोनू की तरफ से की गई फायरिंग में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। मामले में पुलिस पटौदी निवासी ललित और राकेश को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी सुनील उर्फ सुल्ली को भी कोर्ट में पेश किया गया। वहीं, मानेसर निवासी मोहित उर्फ मोनू यादव फरार था।
विज्ञापन

बीते दिनों नूंह पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट के एक मामले में मोनू को गिरफ्तार किया था। वहीं से राजस्थान पुलिस मोनू को नासिर-जुनैद हत्याकांड में प्रोडक्शन वारंट पर गई थी। चार दिन पहले ही पटौदी पुलिस राजस्थान से मोनू को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी और उसे पटौदी की मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट से पुलिस ने माेनू को पूछताछ के लिए चार दिनों की रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
बुलेटप्रूफ गाड़ी और राइफल बरामद
रिमांड के दौरान पुलिस ने मोनू से बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो गाड़ी, राइफल और चार कारतूस बरामद किए हैं। मोनू ने बताया कि वह छह फरवरी 2023 को साथियों के साथ राकेश के घर गया था। वहां पर ललित ने बताया कि यहां एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष को तंग करते है और वे आने वाले हैं। तब मोनू ने पटौदी निवासी सुल्ली को फोन करके बुला लिया। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग वहां आ गए और उन लोगों ने राकेश के घर पर पथराव कर दिया। मोनू को गोली की आवाज सुनाई दी। जवाब में उसने लाइसेंसी राइफल से हवाई फायर किए और पिस्टल से भी एक-दो फायर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed