फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   maniac friend shot his 30-year female friend after she stopped talking to him

सनकी दोस्त का खौफनाक कदम: गुरुग्राम में महिला मित्र को गोली मारी, इस बात से था खफा; पूछताछ में किया खुलासा

Thu, 23 Oct 2025 12:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 23 Oct 2025 12:38 PM IST
सार

गुरुग्राम शहर में गुरुवार सुबह एक युवक ने अपनी 30 वर्षीय महिला दोस्त पर गोली चला दी। घटना में महिला घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि विपिन एक निजी कंपनी में ड्राइवर है।

विज्ञापन
maniac friend shot his 30-year female friend after she stopped talking to him
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI Generated

विस्तार

गुरुग्राम में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका से बातचीत बंद करने की बात पर नाराज होकर उस पर गोली चला दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। पीड़िता को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे उद्योग विहार थाने को सूचना मिली कि डूंडाहेड़ा के पास एक युवक ने किसी युवती पर गोली चला दी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर जांच की, जहां यूपी के प्रतापगढ़ की रहने वाली पीड़िता शिवांगी (30 वर्ष) गोली लगने से घायल हो गई है। गोली उसके कंधे पर लगी थी। तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में शामिल आरोपी की पहचान विपिन (31 वर्ष), निवासी जौनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। विपिन एक निजी कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करता है। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि विपिन और शिवांगी आपस में दोस्त थे। कुछ दिनों पहले शिवांगी ने विपिन से बातचीत बंद कर दी थी, जिससे नाराज आरोपी ने गुस्से में यह कदम उठा लिया। 

विज्ञापन

विपिन ने खुद ही मौके पर गोली चलाई और भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया। उद्योग विहार थाने के प्रभारी ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। वारदात में प्रयुक्त देसी कट्टा बरामद हो चुका है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed