{"_id":"6924aaa3b450accf91047404","slug":"manesar-has-the-worst-air-quality-with-an-aqi-of-342-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-72970-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानेसर की हवा सबसे ज्यादा खराब, एक्यूआई 342 दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानेसर की हवा सबसे ज्यादा खराब, एक्यूआई 342 दर्ज
विज्ञापन
गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 286 दर्ज किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में इस महीने के आगाज से ही हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। साथ ही तापमान में भी लगातार गिरावट जारी है। तापमान के साथ शहर की हवा भी जहरीली बनी हुई है जिससे लोगो में सांस से संबंधित बीमारियां बढ़ रही हैं।
सोमवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 286 दर्ज किया गया। वहीं मानेसर में एक्यूआई 342 रहा। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार यह आंकड़ा खराब श्रेणी में आता है। वहीं मानेसर की हवा की गुणवत्ता लगातार कई दिनों से खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। प्रशासन की तरफ से पर्याप्त मात्रा में पानी का सड़कों पर छिड़काव नहीं कराया जा रहा है, जिससे सड़कों पर वाहनों के चलने से धूल उड़ रही है। प्रदूषण के साथ शहर में लगातार तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ रही है। दोपहर के समय भी हल्की ठिठुरन महसूस होने लगी है। ठंड बढ़ने से लोग अपने घरों से गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों का खासतौर पर ध्यान रखें।