फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   man brutally beaten by six accused in gurugram

कॉफी पीने गए युवक को बुरी तरह पीटा

Wed, 16 Sep 2020 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
man brutally beaten by six accused in gurugram
गुरुग्राम। सेक्टर-56 एचएसवीपी मार्केट में कॉफी पीने गए युवक के साथ छह लोगों ने मारपीट की। आरोपियों ने युवक के सिर को कूड़ेदान पर मारा, जिससे वह बेहोश हो गया। लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव वजीराबाद निवासी विशाल एक निजी कंपनी में कार्यरत है। 11 सितंबर को वह सेक्टर-56 मार्केट में कॉफी पीने गया था। इस दौरान एक युवक आया, जिसने गांव का नाम पूछते हुए उससे मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवक ने अपने छह साथियों के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। उसके मुंह को कूड़ेदान में झुका दिया और बाद में उसका सिर कूड़ेदान पर मारा, जिसमें वह बेहोश हो गया। कुछ देर में उसके चाचा मौके पर आ गए, जिन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। युवक ने बताया कि वह इतना जानता है कि आरोपी गांव तिगरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed