फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Man assaulted for refusing to gamble in Bilaspur police station area

सलाह देना पड़ा भारी: जुआखोरी बंद करने को कहा तो फिल्मी स्टाइल में गाड़ी से मारी टक्कर, फिर लोहे की रॉड से पीटा

Sun, 05 Mar 2023 07:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 05 Mar 2023 07:39 PM IST
सार

पीड़ित का आरोप है कि वह चार हमलावरों को पहचानता है, जिनमें दीपक निवासी कुकडोला, रिंकू निवासी कुकडोला, सेठी निवासी कुकडोला व धडूका निवासी फाजिलवास शामिल थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Man assaulted for refusing to gamble in Bilaspur police station area
demo pic

विस्तार

बिलासपुर थाना क्षेत्र में जुआ खोरी बंद करने की सलाह देना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक जब स्कूटी से जा रहा था तो फिल्मी स्टाइल में बीच रास्ते में पहले स्कॉर्पियो से टक्कर मारी, उसके बाद 10-12 युवकों ने लोहे के पाइप व सरियों से मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सोनू निवासी गांव चान्दला डूंगरवास पंचगांव थाना बिलासपुर ने बताया कि वह गांव में ही खेती बाड़ी का काम करता है। उसने दीपक से कहा कि वह गांव में अवैध तरीके से जुआ ना खिलाए, इससे गांव का माहौल खराब होता है। इसी बात को लेकर दीपक ने सोनू से रंजिश बना ली। पिछले शुक्रवार को स्कूटी पर मानेसर से अपने घर पर आ रहा था। जब वह बंटी की मील के पास रात 10 बजे पहुंचा तो वहां पर पहले ही काले स्कॉर्पियो खड़ी थी और चार से पांच लड़के स्कॉर्पियो के आगे खड़े थे, जिनके हाथों में लोहे की रॉड थी। जिनमें से एक लड़के ने लोहे की रॉड उसकी कमर में मारी और पीछे से काले रंग की स्कॉर्पियो ने उसकी स्कूटी में टक्कर मारी। जिससे वह स्कूटी से नीचे गिर गया तो वह अपने बचाव के लिए वहां से भागने लगा। 
विज्ञापन


इसके बावजूद हमलावरों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और स्कॉर्पियो से छह से सात लड़के उतरकर उसके पीछे भागे। वह फाजिलवास गांव के एक मकान के प्रथम फ्लोर पर बने बाथरूम में छिपने लगा तो उसको बदमाशों ने लोहे की रॉड मारकर उसे गिरा लिया। वहीं, पाइप मारकर पैर तोड़ दिया। पीड़ित का आरोप है कि वह चार हमलावरों को पहचानता है, जिनमें दीपक निवासी कुकडोला, रिंकू निवासी कुकडोला, सेठी निवासी कुकडोला व धडूका निवासी फाजिलवास शामिल थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed