{"_id":"64611c34a8c431bcfa01065b","slug":"maid-ran-away-with-rs-55000-on-the-very-first-day-gurgaon-news-c-1-1-530344-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पहले ही दिन नौकरानी 55 हजार रुपये लेकर हुई फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पहले ही दिन नौकरानी 55 हजार रुपये लेकर हुई फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लेसमेंट एजेंसी को 33 हजार रुपये देकर रखी थी नौकरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। प्लेसमेंट एजेंसी से दो साल के लिए घर के काम के लिए रखी नौकरानी घर से 57 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। नौकरानी को रखने के लिए प्लेसमेंट एजेंसी को दो साल के लिए 33 हजार रुपये दिए थे। पीड़ित की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-72 निवासी मुदित पाहवा ने पुलिस को बताया कि उनकी कृष्ण प्लेसमेंट सर्विस एजेंसी से घर पर नौकरानी रखने के लिए बात हुई थी। बीते शनिवार को एजेंसी की तरफ से बबिता तिवारी उनके फ्लैट पर पूजा को घर पर काम करने के लिए छोड़कर गई थी। नौकरानी को दो साल के काम के लिए बबीता को 33 हजार रुपये दिए थे। उन्होंने बताया कि नौकरानी ने पत्नी से अपना निजी सामान लाने के लिए बाजार जाने की बात कही। पत्नी ने घर काम कर रही दूसरी नौकरानी के साथ उसे बाजार भेज दिया।
बाजार में पूजा दूसरी नौकरानी को चकमा देकर भाग गई। इसकी सूचना नौकरानी ने पीड़ित को दी। पीड़ित ने अपने घर पर अलमारी में रखे सामान की जांच की तो पता चला कि पूजा अलमारी में रखे 55 हजार 200 रुपये चोरी कर ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इसमें एजेंसी के दस्तावेज की भी जांच कर रही है।