{"_id":"64a95facb4cf14274a0692f4","slug":"mahira-homes-buyers-protest-at-site-amid-rain-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-9187-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बारिश के बीच माहिरा होम्स के खरीदारों का साइट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बारिश के बीच माहिरा होम्स के खरीदारों का साइट पर प्रदर्शन
विज्ञापन
शनिवार को सेक्टर-68 स्थित माहिरा होम्स की साइट पर प्रदर्शन करते खरीदार
प्रधानमंत्री मोदी का फोटो लेकर घर दिलवाने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-68 स्थित अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट माहिरा होम्स के आवंटियों ने शनिवार को बारिश के बीच साइट पर पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री से फ्लैट दिलवाने की मांग की। यह फ्लैट प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में पीड़ित परिवारों के बच्चे भी शामिल थे। इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लेकर प्रदर्शन किया और घर दिलवाने की मांग की।
वर्ष 2017 में फ्लैट बुक कराने के पांच साल बाद भी आवंटियों को उनका मकान नहीं मिला है। आवंटियों ने कहा है कि क्या व्यवस्था किसी खरीदार के आत्महत्या करने का इंतजार कर रही है। पिछले दिनों बैंक कर्मियों के दबाव से परेशान होकर एक फ्लैट खरीदार महिला ने खुद को चोट पहुंचा कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। 10 एकड़ के इस प्रोजेक्ट में 12 टावर हैं। इनमें 1497 यूनिट हैं। 24 मीटर की सड़क के साथ प्रोजेक्ट की कनेक्टिविटी है।
अपने बच्चे को गोद में लेकर प्रदर्शन करने वाली श्वेता शर्मा ने कहा कि हम पूरा पैसा देकर भी अधूरी बनी बिल्डिंगों में खड़े होकर अपना ही हक मांग रहे हैं। 2021 में फ्लैट देना तय हुआ था। बाद में छह महीने और मांग लिए, वह भी दिए। इसके बाद निदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की ओर से कहा गया कि इस प्रोजेक्ट में फर्जी कागज लगे हैं। अब जब आधे से ज्यादा निर्माण हो गया तो याद आ रहा है कि प्रोजेक्ट के कागज फर्जी हैं। यह खरीदारों के साथ धोखाधड़ी है।
विज्ञापन
मानसिक तनाव से खरीदार परेशान
माहिरा सेक्टर-68 प्रोजेक्ट के कुछ टावर 90 फीसदी तक पूरे हो चुके हैं। इसके खरीदारों को मानसिक तनाव की वजह से परेशानी हो रही है। कुछ दिन पहले शिखा नाम की एक महिला खरीदार ने खुद को चोट पहुंचाकर आत्महत्या का प्रयास किया। एस कुमार नाम के एक खरीदार को हार्ट अटैक की शिकायत हुई। शनिवार को भी प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर इसी तरह खरीदार परेशान रहे तो वह कोई भी निराशाजनक कदम उठा सकते हैं।
अपने घर में हम लोग कब आ पाएंगे
प्रदर्शन करने आए छोटे-छोटे बच्चों ने बताया कि उनसे घर में यही कहा जाता है कि इस दीपावली पर नए घर में शिफ्ट होंगे। कई साल से ऐसा ही हो रहा है। स्कूल जाते समय यह प्रोजेक्ट रास्ते में पड़ता है। यही सोचते हैं कि इसमें अपने घर में हम लोग कब आ पाएंगे।