{"_id":"63af9cb555bfb52aa81e8a9e","slug":"mahesh-s-painting-hangs-in-pm-modis-ancestral-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: पीएम मोदी के पुश्तैनी घर में लगी है महेश की पेंटिंग ...दर्शाती है मां-बेटे का प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: पीएम मोदी के पुश्तैनी घर में लगी है महेश की पेंटिंग ...दर्शाती है मां-बेटे का प्यार
Sat, 31 Dec 2022 07:51 AM IST
विजय पुंडीर
पूनम, गुरुग्राम
पूनम, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 31 Dec 2022 07:51 AM IST
सार
महेश बताते हैं कि अपनी बनाई पेंटिंग को प्रधानमंत्री के पुश्तैनी मकान में लगा देखकर वह इतना खुश हुए कि उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेंटर महेश पंडित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी है। गुरुग्राम में रहने वाले यह पेंटर हीराबेन से कभी मिले नहीं, मगर भावनाओं से वह उनके साथ जुड़े हैं। महेश पंडित प्रधानमंत्री के करीबी भी नहीं हैं, मगर उनकी मां हीराबेन से रिश्ता कलाकृति का रिश्ता जुड़ा है। प्रधानमंत्री जब अपनी मां से मिलने जाते हैं, तो उनके और उनकी मां के प्यार को दर्शाती वह पेंटिंग नजर आती है जिसे महेश पंडित ने अपने हाथों से बनाया है।
विज्ञापन
जिस सोफे पर बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां से बातें करते हैं, उसके ठीक ऊपर महेश पंडित द्वारा बनाई गई मां-बेटे की यह पेंटिंग लगी है। महेश पंडित ने इस पेंटिंग को तब बनाया था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और अपनी मां से मिलने गए थे। महेश पंडित ने अपनी इस जीवंत पेंटिंग में दर्शाया है कि मां हीराबेन अपने बेटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिठाई खिला रही है और दीवार पर प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण की तस्वीरें लगी है।
विज्ञापन
महेश पंडित ने 20 मई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके मां के साथ की पेंटिंग और 2 अन्य पेंटिंग भेंट की थीं। उन्होंने प्रधानमंत्री की मां के घर पर यह पेंटिंग तब लगी देखी, जब 17 सितंबर 2016 को प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन पर अपनी मां के घर उनका आशीर्वाद लेने गए थे। जब टीवी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबेन के साथ दिखे थे। तब पूरी दुनिया ने उनकी बनाई पेंटिंग भी देखी थी।
विज्ञापन
महेश बताते हैं कि अपनी बनाई पेंटिंग को प्रधानमंत्री के पुश्तैनी मकान में लगा देखकर वह इतना खुश हुए कि उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते।
चाय की दुकान से शुरू किया था गुरुग्राम में जीवन
बिहार के वैशाली जिले के जाफराबाद गांव के मूल निवासी महेश पंडित वर्ष 1999 में गुरुग्राम में रोजगार की तलाश में आए थे। दिलचस्प बात यह कि उन्होंने गुरुग्राम में ट्रेजरी ऑफिस के पास चाय की दुकान से काम की शुरुआत की थी। चाय बनाने से बचे समय में वे स्केच बनाते थे। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की पेंटिंग जब उन्होंने बनाई तब जेटली ने उनकी बहुत सराहना की। अरुण जेटली ने ही उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई प्रमुख लोगों से मिलवाया।