{"_id":"644d6888193f6958980f47c4","slug":"made-familiar-with-indian-culture-through-dance-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-4234-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नृत्य के माध्यम से कराया भारतीय संस्कृति से परिचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नृत्य के माध्यम से कराया भारतीय संस्कृति से परिचित
Sun, 30 Apr 2023 12:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। यूरो इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में इंटर हाउस नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों को नृत्य कला से जोड़ने का प्रयास किया गया।
छात्र-छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य, राजस्थानी नृत्य, गुजराती नृत्य, बिहु नृत्य प्रस्तुत करके भारतीय संस्कृति से परिचित करवाया। स्कूल की सभी शाखाओं की मुख्य प्रधानाचार्या ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यूरो इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-10 और सेक्टर-51 में तीसरी व चौथी कक्षा के अभिभावकों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार विज्ञान विभाग से परिचित करवाना था। फोर्टिस हेल्थकेयर से केशव शर्मा और मोनिका भारद्वाज ने कार्यशाला का संचालन किया। कार्यशाला का उद्देश्य माता-पिता को एक सकारात्मक पारिवारिक माहौल बनाने के लिए प्रेरित करना था।