{"_id":"61687049d4fd3a79e146731c","slug":"lucky-took-refuge-in-the-aunt-s-house-after-the-murder-gurgaon-news-noi6104348147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद मौसी के घर छतेरा में ले रखी थी शरण, पुलिस रिमांड के दौरान होगा अन्य खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के बाद मौसी के घर छतेरा में ले रखी थी शरण, पुलिस रिमांड के दौरान होगा अन्य खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। आठ अक्तूबर को एसजीटी यूनिवर्सिटी में मेडिकल के छात्र की गोली मार कर हुई हत्या का आरोपी लकी वारदात के बाद अपनी मौसी के घर सोनीपत चला गया था। दिल्ली पुलिस उसे ओला चालक की हत्या के मामले में 16 साल की आयु में गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज चुकी है। उस पर हत्या के आरोप में चल रहा मामला हाईकोर्ट में लंबित है।
मेडिकल के छात्र विनीत को गोली मारने के बाद वह अपने भाई नितेश के साथ पहले नजफगढ़ गया। जहां पर अपने जानकार के घर अपनी बाइक खड़ी करने के बाद रिजर्व कार से सोनीपत के छतेरा में अपनी मौसी के घर गया। जहां पर उसने अपना ज्यादा समय काटा है। उसके मौसा ने नजफगढ़ आकर दो बार उसके पिता धनंजय से मुलाकात की है। पुलिस की ओर से बढ़ते दबाव के चलते उसके पिता ने अपने साढू को पूरी बात की जानकारी दी थी। मौसा के मना करने के बाद भी वह दिल्ली अपने किसी दोस्त के घर चला आया था। जहां से पैसा लेने के चक्कर में अपने पिता का इंतजार कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, 2016 में मुंडका थाना क्षेत्र में वह अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था। जहां पर बाइक छू जाने पर एक ओला चालक से इसकी बहस हो गई थी। गुस्से में लकी ने उसे गोली मार दी थी। इस मामले में पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर पास के ही बाल सुधार गृह में रखा था। जहां से जमानत पर बाहर आ रहा था। कानून की पढ़ाई करने का हवाला देकर इसने अपना नाम एसजीटी यूनिवर्सिटी में लिखवा लिया। यह मामला अभी हाईकोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
हॉरर मूवी देखने व अवैध हथियार रखने का शौक है
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि उसे हॉरर मूवी देखने का शौक था। पिता की ओर से भी इसे किसी तरह की बंदिश नहीं थी। पुलिस यह जानने में जुटी है कि वह अवैध हथियार कहां से लेता था। पुलिस रिमांड पर लेने का बाद इसका खुलासा करेगी।
यूनिवर्सिटी में हत्या के आरोपी होने की बात की नहीं किसी को थी जानकारी
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि लकी ने पांच साल पहले भी किसी हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इस बात की जानकारी उसके दोस्तों व यूनिवर्सिटी प्रबंधन को नहीं थी। दोस्तों को यह जरूर पता था कि वह किसी बड़े घर का बेटा है।
छात्रा के पिता है सुरक्षा गार्ड
जिस छात्रा को लेकर पूरा विवाद हुआ। उसका परिवार भी मूल रूप से झज्जर का रहने वाला है। उसके पिता नजफगढ़ में निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड हैं। वह यूनिवर्सिटी की बस से नजफगढ़ से आती व जाती थी। उसके परिवार वालों को यह नहीं पता था कि उसकी दोस्ती लकी से है।
छह दिन की पुलिस रिमांड मांगेगी सीआईए
छात्र की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी सीआईए सेक्टर दस की गिरफ्त में है। पुलिस इससे बुलेट बाइक, हथियार व सात दिन तक छिपने वाले स्थान की निशानदेही करायेगी।
अपराध शाखा दस की टीम ने हत्या के मुख्य आरोपी लकी को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर उसे पुलिस रिमांड पर लेकर जांच की जायेगी। इसमें तीन आरोपी और हैं जो फरार चल रहे हैं। जांच के दौरान अगर और भी दोषी पाये जाते हैं तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जायेगा।
- प्रीतपाल सांगवान, एसीपी क्राइम , गुरुग्राम।