फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Looting and attacking the pub operator with sticks

पब संचालक पर लाठी डंडो से हमला कर लूटपाट

Sun, 14 Mar 2021 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Looting and attacking the pub operator with sticks
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर नरसिंहपुर के नजदीक स्थित एक पब संचालक के साथ शनिवार रात कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की। पब संचालक व उसके साथी पर लाठी-डंडों से हमला कर आरोपी एक लाख 60 हजार रुपये भी लूट ले गए। पीड़ित की शिकायत पर एसपीआर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के आगरा जिले के गांव रौझौली निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह इस्लामपुर गांव में किराए पर रहते हैं और नरसिंहपुर स्थित टीएफआर नामक पब में संचालक (केयरटेकर) की नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात करीब ढाई बजे पब बंद कर वह उसके गेट पर खड़े थे। इसी दौरान एक काली स्कॉर्पियो में सवार होकर गांव के ही निवासी टीटू व सोनू आए और उनसे अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन

आरोपियों ने कहा कि पब उनके हिसाब से चलेगा वरना नहीं चलेगा। बाद में पब के मालिक का बेटा कपिल भी मौके पर आ गया, जिसने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया तो वे मारपीट पर उतारू हो गए और पीड़ित पक्ष पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान रणजीत अपनी जान बचाने के लिए अंदर जाकर छिप गए। बाद में जाते-जाते आरोपी साक्ष्य नष्ट करने के उद्देश्य से सीसीटीवी फुटेज व डीवीआर भी ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed