{"_id":"5d4870338ebc3e6ced3748da","slug":"loot-with-two-lady-gurgaon-news-noi453484563","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं के साथ हथियार के बल पर लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं के साथ हथियार के बल पर लूट
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-9ए थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बाइक सवार नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने 15 मिनट में दो लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने करीब 600 मीटर दायरे में ही सुबह की सैर पर निकले व्यवसायी व व्यवायी की पत्नी को अपना निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। वहीं, एक दिन पहले रविवार को भी क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास भी महिला से हथियार के बल पर लूट की गई। पुलिस ने तीनों ही मामलों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक बसंत कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का सुराग लग गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि झज्जर निवासी विवेक अपने परिवार के साथ सेक्टर-9 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं। रविवार सुबह उनकी पत्नी नेहा सैर करने के लिए गई थी। जैसे ही क्षेत्र में खाली प्लॉट के पास पहुंची तो बाइक सवार नकाबपोश दो युवक आए जिन्होंने महिला को तमंचा दिखाया। आरोपियों ने महिला से मारपीट कर उनसे सोने की चेन, अंगूठी छीन ली और फरार हो गए। सोमवार को सेक्टर-4 निवासी संदीप बत्रा ने शिकायत में कहा कि वह तथा उनकी पत्नी विम्मी बत्रा सैर करने के लिए गए थे। सुबह करीब 6 बजे जब वह मदर डेयरी के नजदीक पहुंचे तो बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश आए जिन्होंने उन्हें तमंचे दिखाकर उन्हें गोली मारने की धमकी दी और मारपीट कर सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। आरोपियों की बाइक से नंबरप्लेट गायब थी। यह पूरा घटनाक्रम पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा तीसरी वारदात सेक्टर-9ए थाना क्षेत्र निवासी व्यवसायी मयंक ने बताया कि वह सुबह की सैर कर रहे थे। जब वह जय सिनेमा चौक के पास पहुंचे तो बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। आरोपियों ने उनसे मारपीट कर सोने की चेन सहित अन्य सामान छीन लिया और फरार हो गए।