फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   loot

हथियार के बल पर लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Mon, 05 Aug 2019 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
loot
गुरुग्राम। महेंद्रगढ़ से गाड़ी लूटकर गुरुग्राम में कैंटर चालक से हथियार के बल पर 14.50 लाख रुपये लूटने के मामले में अपराध शाखा फर्रूखनगर ने 2 आरोपियों को रविवार देर शाम गिरफ्तार किया है। आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियाें ने बताया कि 8 जुलाई को थाना फर्रूखनगर पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि गाड़ी सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने सुल्तानपुर फाटक के पास कैंटर चालक से नकदी लूट ली है। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर चालक झुनझुनू निवासी रणधीर से पूछताछ की थी। रणधीर ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि वह अपने कैंटर में पिलानी के प्रगति फॉर्म से मुर्गे लेकर ग्वाल पहाड़ी आया था। मुर्गे उतारने के बाद वापसी में वह कर्णसिंह से 14.50 लाख रुपये लेकर चला था। जब वह सुलतानपुर रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो गाड़ी ने ओवरटेक कर उन्हें रुकवा लिया और चालक को गन प्वाइंट पर लेकर उनसे नकदी लूट ली और फरार हो गए। इस पर फर्रूखनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। मामले में अपराध शाखा फर्रूखनगर की टीम ने कार्रवाई की। अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक इंदीवर ने सूचना के आधार पर रविवार को दो आरोपियों को जमालपुर चौक से काबू किया। आरोपियों की पहचान महेंद्रगढ़ निवासी सरजीत उर्फ जीता व मोनू किराड़ के रूप में हुई। आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने महेंद्रगढ़ से गाड़ी छीनी थी। वारदात को अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया गया और सरजीत ने वारदात के लिए हथियार उपलब्ध करवाए थे। इसी गाड़ी से ही उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों से रिमांड के दौरान अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed